संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर बयानों का सिलसिला जारी है। राजपूतों के साथ भी दूसरे समाज के लोग भी कलाकारों और निर्देशक की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच जो बयान आए हैं, वे बेहद ही तीखे हैं। कोई दीपिका की नाक काटने की बात कह रहा है तो कोई भंसाली का सिर काटकर लाने की बात कह रहा है। गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती की कहानी चितौड़ की महारानी पद्मिनी पर बनी है। इसमें रानी पद्मिनी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है तो वहीं राजा रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। विवाद सबसे पहले फिल्म में एक ड्रीम सीक्वेंस को लेकर शुरू हुआ था।
विज्ञापन
जौहर की ज्वाला में सब कुछ जलेगा: कालवी
2 of 6
पद्मावती
- फोटो : self
राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि जौहर की ज्वाला है, बहुत कुछ जलेगा। रोक सको तो रोक लो। उन्होंने कहा था राजपूतों के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। राजपूतों ने सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर इतिहास दोहराया जाएगा। धैर्यशील राजपूत युवा सुनवाई नहीं होने पर अब गैर अनुशासित होने को मजबूर होने लगे हैं, इसे चेतावनी समझा जाए। उन्होंने कहा कि वह (दीपिका) मेरी बेटी जैसी है, लेकिन मैं उसको पुन: समझाउंगा नहीं।
विज्ञापन
नाक काट दी जाएगी- मकराना
3 of 6
Padmavati Trailer
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकाराना ने पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण को धमकी दी है। मकराना के अनुसार यदि फिल्म रिलीज होती है तो दीपिका की नाक काट ली जाएगी। गौरतलब है कि दीपिका ने कहा था कि फिल्म रिलीज होकर रहेगी।
भंसाली का सिर काटने वाले को 5 करोड़
4 of 6
sanjay leela
- फोटो : social media
मेरठ के एक नेता ने फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को मारने और सिर धड़ से अलग करने की धमकी देते हुए कहा है कि जो भी संजय के सिर को काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
भंसाली है मानसिक विक्षिप्त: आचार्य धर्मेंद्र
5 of 6
आचार्य धर्मेंद्र
आचार्य धर्मेंद्र ने इस पर केवल बैन हीं लगना चाहिए। प्रिंट जला देने चाहिए। उन्होंने कहा इसके साथ ही संजय लीला भंसाली पर मुकदमा करना चाहिए। उनका कहना था कि हमारी महारानियां सबके सामने नहीं नाचती है, फिल्म में जो दिखाया गया है, वो सरासर गलत है। आचार्य धर्मेंद्र ने कहा है कि चितौड़गढ़ की रानी का नाम 'पद्मावती' कभी रहा ही नहीं, उनका नाम तो महारानी 'पद्मिनी' था। अब फिल्म का नाम ही गलत है, तो कथानक में क्या होगा? उन्होंने भंसाली को विक्षिप्त मानसिकता वाला बताया।
अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दरगाह दीवान ने कहा कि संजय लीला भंसाली का आचरण विवादित लेखक सलमान रुश्दी, तस्लीमा नसरीन और तारिक फतह की तरह धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है, इसलिए पद्मावती फिल्म का विरोध जायज है। बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म पद्मावती को लेकर राजस्थान में विवाद गहराता जा रहा है इस विवादित फिल्म का विरोध जायज है और मुसलमानों को इसका समर्थन करना चाहिए।