धर्म के नाम पर अधर्मियों जैसा काम करने वालों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का एक बार फिर से घटिया खेल खेला है। एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति के साथ जानवर जैसा बर्ताव करते हुए एक युवक उससे जबरन जय श्री राम बुलवाने की कोशिश करता दिखाई दिया, वहीं उसे गंदी गंदी गालियां भी दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन
राजस्थान के माउंट आबू की घटना
2 of 5
abu road viral video
- फोटो : Amar Ujala
ये वीडियो राजस्थान के माउंट आबू से सामने आया है, जिसमें विनय मीणा नाम का शख्स एक सड़क पर सो रहे 45 वर्षीय भिखारी से जबरन 'जय श्रीराम' बुलवाने के लिए मारपीट कर रहा है और उसे यातनाएं दे रहा है।
विज्ञापन
साढ़े तीन मिनट चली बर्बरता
3 of 5
viral videos
- फोटो : Amar Ujala
साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो को विनय मीणा के नाम के इस शख्स ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया, जिसे कुछ ग्रुपों में शेयर करते हुए शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की जा रही है।
आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
4 of 5
arrested
जानकारी के अनुसार ये मामला 3-4 दिन पहले का बताया जा रहा है जिसके प्रकाश में आने के बाद वीडियो बनाने वाले आरोपी मारवाड़ जंक्शन निवासी विनय मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।
बुजुर्ग से मारपीट के इस वीडियो के बाद अब राजस्थान के सिरोही जिले में समुदाय विशेष में काफी आक्रोश व्याप्त है। समुदाय विशेष के लोगों ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र भी लिखा गया है और घटना को लेकर आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।