फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसमंद से फिर सामने आई हैवानियत, जानें किसने मासूमों पर ढाया सितम, वीडियो वायरल

Tue, 30 Jan 2018 12:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
rajsamand
बीते दिनों राजस्थान का राजसमंद जिला एक बंगाली मजदूर के लाइव मर्डर के कारण चर्चा में रहा था। इस मर्डर को लव जेहाद का एंगल देने का प्रयास किया गया था, जिसके कारण जिले में हालात तनावपूर्ण रहे थे। वहीं अब यहां के एक नए वीडियो ने प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है। जिले में बीते दो दिन से वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन मासूमों को एक व्यक्ति बेरहमी से पीट रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

एक मासूम को गर्दन से लटकाया और पीटा

2 of 5
rajsamand
 इनमें से एक मासूम को व्यक्ति ने रस्सी बांधकर लटकाया हुआ है। जबकि दो बच्चे जमीन पर बेसुध पड़े है। वीडियो के बारे में जब जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वीडियो राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वीडियो में जो व्यक्ति बच्चों की बेहरहमी से पिटाई कर रहा है उसका नाम चैनसिंह रावत है और वह इन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

एक मासूम को घसीट-घसीटकर मारा

3 of 5
rajsamand
जानकारी के अनुसार रावत आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करता है। दो दिन पूर्व जब बच्चों ने कपड़ों में गदंगी कर दी थी तो गुस्साए चैनसिंह ने बच्चों की पिटाई प्रारंभ कर दी। इसी बीच पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आज सुबह जब यह वीडियो राजसमंद जिला कलक्टर पीसी बेरवाल के पास पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।

आरोपी हो गया था फरार, अब पुलिस ने धरा

4 of 5
rajsamand
चैनसिंह रावत को जब देवगढ़ थाना पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस की एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं चैनसिंह रावत की पत्नी से भी जब पूछताछ की गई तो उसने इसे सामान्य घटना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने दिए निर्देश

5 of 5
rajsamand
राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने भी इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा है। चतुर्वेदी का कहना है घटना पर नजर रखी जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई संभव वह की जाएगी। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है और वायरल किया है उस पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें