एक विधायक को स्वाइन फ्लू होने के बाद दूसरे विधायकों में भी इस बीमारी का खौफ नजर आया। दरअसल, राजस्थान में जालोर से विधायक अमृता मेघवाल को स्वाइन फ्लू होने के बाद से ये मामला ज्यादा संवेदनशील हो गया है। एहतियात के तौर पर कई विधायक आज मुंह पर मास्क लगाकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
विधायकों को दी जा रही टेमीफ्लू
2 of 5
temiflu
विधायक अमृता मेघवाल को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब विधानसभा आने वाले हर एक विधायक को टेमीफ्लू दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
सदन में फैल गई थी दहशत
3 of 5
amrita meghwal jalore
विधायक अमृत मेघवाल को स्वाइन फ्लू हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वे इस बीमारी की चपेट में आने के बाद विधानसभा पहुंची और चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ तथा अन्य लोगों से मिली। इसके बाद जैसे ही उनकी बीमारी की जानकारी यहां पहुंची, विधानसभा परिसर में दहशत फैल गई।
मेघवाल के पास आया था मैसेज
4 of 5
rajasthan assembly
जानकारी के अनुसार अमृता मेघवाल को कई दिनों से बुखार था। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा की डिस्पेंसरी में ही जांच करवाई थी। जिसके बाद उनके सैम्पल एसएमएस अस्पताल भेजे गए थे। जहां से चिकित्सकों ने उनको यह जानकारी मैसेज के माध्यम से दी।
विधानसभा शुरू होने के कुछ देर बाद ही स्थगित हो गई। दरअसल, नाथद्वारा से विधायक कल्याण सिंह चौहान का निधन हो गया। ऐसे में शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।