वो रोज अपनी सुपर बाइक पर घर से आॅफिस आॅफिस से घर के लिए आता जाता था मगर बुधवार देर रात वो अपने घर पहुंचने से पहले ही दुनिया को छोड़ गया। जयपुर के जेएलएन रोड पर बुधवार देर रात हुए एक हादसे में 35 वर्षीय युवक रोहित सिंह शेखावत की दर्दनाक मौत हो गई। रोहित आॅफिस से अपने घर की ओर लौट रहा था कि तभी अचानक उनके सामने रोड क्रॉस करते हुए दो राहगीर आ गए जिन्हें बचाने के प्रयास में उनका बैलेंस बिगड़ गया।
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़ा दम
2 of 5
biker rohit singh shekhawat
जेएलएन रोड पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के सामने हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए रोहित को राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जगुआर कंपनी में मैनेजर थे रोहित
3 of 5
biker rohit singh shekhawat
जयपुर की न्यू लाइट कॉलोनी निवासी रोहित सिंह शेखावत जगुआर कंपनी में बतौर मैनेजर पद पर कार्यरत था और रोजाना की तरह अपनी सुपर लग्जरी बाइक पर रात को करीब 10 बजे घर लौट रहा था। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
बाइकों से था बेहद प्यार, रेसिंग में भी आजमा चुके थे हाथ
4 of 5
biker rohit singh shekhawat
शहर के युवा बाइकरों में से एक रोहित को बाइक चलाने का बहुत शौक था इसलिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बाइकिंग एवं रेसिंंग के दौरान ली गई तस्वीरों से भरा पड़ा रहता था। बताया गया है कि घटना के समय जिस बाइक पर रोहित सवार था उसकी भारत में करीब 17 लाख रुपए की कीमत है। बाइकिंग के साथ-साथ रोहित को कारों का भी काफी शौक था और वो कार रैलियों में भी भाग लिया करता था।
रोहित की दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोहित अपने पीछे एक साल के बेटे जेम्स और पत्नी रिचा समेत माता-पिता को छोड़ गए हैं। रोहित की मौत की खबर मिलते ही उनके दोस्तों और शहर के तमाम नामी बाइकर्स में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।