फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो तीन चेहरे जिन पर कांग्रेस ने खेला था दांव बदले में इन्होनें झोली में डाल दी बड़ी जीत

Thu, 01 Feb 2018 05:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
rajasthan bypolls - फोटो : Amar Ujala
साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस के खेमे से जो रौनक लगभग गायब हो चुकि थी वो रौनक राजस्थान के तीन चेहरों ने वापस लौटा दी है। जी हां राजस्थान में उपचुनाव के माध्यम से कांग्रेस ने एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए पार्टी में फिर से नई जान फूंक दी है जिसका श्रेय वैसे तो कांग्रेस के दिग्गजों को दिया जा रहा है मगर पार्टी ने जिन तीन लोगों पर दांव खेला था उनका जिक्र भी यहां बेहद जरूरी है। 
 
विज्ञापन

डॉ.रघु शर्मा: छात्रनेता से विधायक बने, पायलट के कहने पर लड़े चुनाव

2 of 6
rajasthan bypolls - फोटो : Amar Ujala
जहां से कभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सांसद रहे थे वहां से डॉ.रघु शर्मा पर पार्टी ने दांव खेला और रघु शर्मा भारी मतों से जीत गए। डॉ.रघु शर्मा का राजनीतिक कॅरिअर छात्रनेता के रूप में शुरू किया और राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद डॉ.शर्मा अजमेर के केकड़ी से विधायक का चुनाव जीते थे। डॉ.शर्मा ने जयपुर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था मगर उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
 
विज्ञापन

डॉ.करण सिंह यादव: हार्ट स्पेशलिस्ट से राजनीति तक शानदार रहा कॅरिअर

3 of 6
rajasthan bypolls - फोटो : Amar Ujala
अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.करण सिंह यादव हार्ट स्पेशलिस्ट रह चुके हैं जिनके पास एमबीबीएस सहित एमएस, एमसीएच और एमएनएएसएच जैसी बड़ी डिग्रियां हैं। डॉक्टर यादव प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में अधीक्षक जैसे पद पर रह कर कार्य कर चुके हैं। इससे पहले डॉ.यादव कई मर्तबा सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं वहीं बहरोड़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार उपचुनावों में डॉ.यादव को टिकट दिए जाने में कांग्रेस आलाकमान ने भी पूरी सहमति दी थी और अलवर से पूर्व सांसद भंवर जितेन्द्र पर दांव ना खेलते हुए डॉ.यादव को अपना तुरूप का इक्का चुना। 
 

विवेक धाकड़: कांग्रेस ने हारे हुए प्रत्याशी पर ही खेल दिया फिर से दांव

4 of 6
rajasthan bypolls
मांडलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ को पिछले चुनाव में करारी हार का मुंह देखना पड़ा था वहीं इस बार निर्दलिय प्रत्याशी के रूप में गोपाल मालवीय के मैदान में अचानक कूद जाने से कांग्रेस की इस सीट को हासिल करने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकि थी मगर फिर भी धाकड़ ने इस सीट से धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

पायलट का रहा अहम किरदार

5 of 6
rajasthan bypolls - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे उपचुनाव में प्रत्याशी चुनने में अहम किरदार पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने अदा किया है। पायलट ने जहां अपना नाम अजमेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए आगे नहीं बढ़ाया तो वहीं अलवर और मांडलगढ़ में  प्रत्याशियों का चयन करने के लिए आलाकमान की मंजूरी लेने का श्रेय भी पायलट को ही दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग लाया गहलोत का प्रचार

6 of 6
फाइल फोटो
पंजाब और गुजरात में कांग्रेस की परफॉर्मेंस सुधरवाने में अहम किरदार निभाकर राजस्थान के पूर्व सीएम कांग्रेस में सभी की आंखों का तारा बन गए थे। वहीं उपचुनाव की घोषणा से पहले ही गहलोत कांग्रेस के प्रचार प्रसार में जुट गए और उन्होनें जिस तरह की प्लानिंग की थी वो कांग्रेस के लिए काफी मददगार साबित हुई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें