फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ लौटेगी ठंड

Tue, 06 Feb 2018 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
rajasthan weather - फोटो : Amar Ujala
मकर संक्रांति के बाद से ही सर्दी के तेवर में आई कमी के बाद एक बार फिर से ठंड दस्तक दे सकती है। राजस्थान में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और कई शहरों में बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

दो दिन से चल रही सूरज और बादलों की लुकाछिपी

2 of 5
rajasthan weather - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर में ही पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके कारण पारा ​वापस से लुढ़का है। मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिन में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

किसानों के लिए लाभदायक है ये बारिश

3 of 5
rajasthan weather - फोटो : Amar Ujala
वहीं किसानों आसमान में बादल छाए देखकर चेहरे दोबारा खिल उठे हैं क्योंकि ये बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित होती है। हालांकि इस समय दिन का पारा थोड़ा बढ़ा है मगर सुबह और रात के पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में अचानक से आया ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

कुछ हिस्सों में हुई बूंदाबांदी

4 of 5
rajasthan weather - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज बूंदाबांदी होने की भी जानकारी मिली है। आज प्रदेश के पूर्वी और मध्य राजस्थान के इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन

5 of 5
rajasthan weather - फोटो : Amar Ujala
बारिश होने से जहां किसानों को तो फायदा पहुंचेगा ही लेकिन सर्दी के वापस लौटने से लोगों को ठिठुरन का फिर से सामना भी काफी दिनों तक करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें