जयपुर में अपने दो खिताब बचाने के लिए रिंग में उतरने जा रहे देश के सबसे खतरनाक प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश बॉक्सर को ललकारा है। विजेंदर ने कहा है कि आज घाना के बॉक्सर अर्नेस्ट अमुजु को हराने के बाद उनकी अगला लक्ष्य पाकिस्तानी बॉक्सर आमिर खान को हराना है।
विज्ञापन
आमिर दे चुके हैं विजेंदर को चुनौती
2 of 5
फाइल फोटो
वेल्टरवेट के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके बॉक्सर आमिर खान इससे पहले विजेंदर को चुनौती दे चुके हैं। विजेंदर ने जयपुर में अपनी 9वीं फाइट से पहले पत्रकारों से कहा कि आमिर अलग वेट कैटेगरी में होने के बावजूद मुझे कुछ ज्यादा ही ललकार रहे हैं और मैं भी इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।
विज्ञापन
परफेक्ट-10 के बाद आमिर को बनाउंगा शिकार
3 of 5
विजेंदर सिंह
प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखने के बाद से लगातार 9 फाइट जीत चुके बॉक्सर विजेंदर ने इच्छा जताई है कि वो आज घाना के बॉक्सर से होने वाली फाइट को जीतने के बाद अपना अगला शिकार पाकिस्तान मूल के बॉक्सर आमिर खान को बनाना चाहते हैं। विजेंदर ने कहा है कि मैं अमुजु को हराकर परफेक्ट 10 करना चाहूंगा।
घाना के बॉक्सिंग किंग माने जाते हैं अमुजु
4 of 5
फाइल फोटो
घाना के बॉक्सर अमुजु को वहां प्रो बॉक्सिंग किंग के नाम से जाना जाता है। अमुजु ने अपने कॅरिअर में 23 में से 21 मुकाबले नॉकआउट आधार पर ही खेले हैं। आज उनकी विजेंदर से जयपुर में फाइट होने जा रही है जो कि 10 राउंड की होगी।
अगले साल कॉमनवेल्थ क्राउन के लिए विजेंदर को इंग्लैंड के रॉकी फील्डिंग से चुनौती मिल सकती है। इसके लिए विजेंदर ने कहा है कि फिलहाल इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी ही होगी।