फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा शराफत ने गुदगुदाया दर्शकों को...

Fri, 03 Mar 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 4
नाटक खुदा खैर करे रवीन्द्र मंच पर - फोटो : amar ujala
रवींद्र मंच पर ललित कला संगम की ओर से हास्य व्यंग्य से भरपूर नाटक खुदा खैर करे का मंचन किया गया। आत्माराम सावंत लिखित इस नाटक का निर्देशन रामसहाय पारीक ने किया। नाटक में किरदारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया।

 
विज्ञापन

पत्नी ने पहुंची तो खुला मामला

2 of 4
नाटक खुदा खैर करे रवीन्द्र मंच पर - फोटो : अमर उजाला
नाटक में शादीशुदा शराफत हुसैन की रंगीन जिंदगी को  बताया गया है, इसमें शराफत शादीशुदा होने के बावजूद कुंवारा बताकर बड़े हुजुर के यहां किराए पर रहने लगे। मामला तब खुला जब उनकी पत्नी वहां जा पहुंची, फिर जो हुआ उसने दर्शकों को गुदगुदाकर रख दिया।

 
विज्ञापन

बहाने भी नहीं बचा पाए शराफत को

3 of 4
नाटक खुदा खैर करे रवीन्द्र मंच पर - फोटो : अमर उजाला
नाटक में बचने के लिए शराफत हुसैन कई तरह के बहाने बनाता है और बचने की कोशिश करता है। बस यही नाटक में दर्शकों को मुस्कुराने का मौका मिलता है। नाटक का मंचन प्रेमपुरुष स्मृित नाट्य शृंखला के तहत किया गया है।

 
विज्ञापन

लगातार बीस सालों से हंसा रहा है ये नाटक

4 of 4
नाटक खुदा खैर करे रवीन्द्र मंच पर - फोटो : अमर उजाला
इस नाटक की एक खास बात यह भी है कि यह पिछले बीस सालों से लगातार लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहा है और उसमें कामयाब भी हो रहा है। बीस साल से नाटक के शोज लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें