फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला का कमाल दिखाएगा जेकेके, बस चंद दिन बाद

Fri, 10 Mar 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जेकेके में आर्ट फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
जवाहर कला केंद्र में 9 दिवसीय परफोर्मिंग आर्ट फेस्टिवल 18 मार्च से शुरू होगा। इस फेस्टिवल में थिएटर, कंटम्प्रेरी डांस के साथ-साथ सूफी, क्लासिकल, फ्यूजन संगीत की बेहतरीन एवं विविध प्रस्तुतियां होगी। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी तादाद में दर्शक भी मौजूद होंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

चलेगा शुभा की आवाज का जादू

2 of 5
शुभा मुदगल - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीय गायिका शुभा मुदगल की प्रस्तुति से फेस्ट की शुरुआत होगी। उनकी गायिकी को सुनने के लिए संगीत प्रेमी जुटेंगे। इसके साथ ही उनके बैंड कोशिश की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
विज्ञापन

नृत्य प्रस्तुतियों में छाएंगे गणपति

3 of 5
नृत्य गणपति की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन होने वाली नृत्य प्रस्तुतियों में आदिशक्ति द्वारा गणपति एवं आदित्य मंगलदास डांस कम्पनी की ओर से टाइमलेस प्रस्तुति शामिल होंगी। इसके साथ पेश होने वाली थिएटर प्रस्तुतियों में अभिषेक मजूमदार की ओर से कौमुदी एवं नसीम सोलीमैनपौर की ओर से व्हाइट रैबिट रेड रैबिट शामिल है।

 

फूल केसुला फूल का प्रीमियर भी

4 of 5
फूल केसुला फूल की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
फेस्टिवल के दौरान राजेंद्र पांचाल निर्देशित फूल केसुला फूल का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष नवरस के दौरान जेकेके में फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही मीट द आर्टिस्ट सेशन भी आयोजित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक एंड व्हाइट में महिलाएं आएंगी नजर

5 of 5
जेकेके में आर्ट फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पार्थिव शाह की ओर से एग्जीबिशन वुमन आन रिकार्ड की शुरुआत 26 मार्च को होगी। इस प्रदर्शनी में ब्लैक एंड व्हाइट युग की असाधारण महिलाओं, कहानियों, पहेलियों, किस्सों, तस्वीरों एवं गीतों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही मनोरंजन की दुनिया की आरम्भ, ‘ग्रामोफोन युग‘ के बारे में भी बताया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें