संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। ट्रेलर देखकर भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रहे हैं। खास तौर पर जिस तरह के दीपिका पादुकोण को रानी पद्मावती के रूप में प्रस्तुत किया गया है, उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। सिर से लेकर पांव तक दीपिका को राजस्थानी गहनों से सजाया गया है। हम आपको बताते हैं कि किस गहने की क्या खासियत हैं, जो दीपिका को सजाने में काम आए हैं।
विज्ञापन
रखड़ी ने बढ़ा दी सुंदरता
2 of 6
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका के जितने भी सीन्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं उनमें उन्होंने एक खास अाभूषण पहन रखा है। सिर पर पहने जाने वाला ये गहना, जिसे बोड़ला या रखड़ी कहा जाता है इस फिल्म में प्रमुखता के साथ दिखाया गया है। इससे दीपिका की खूबसूरती निखरकर सामने आई है।
विज्ञापन
हथफूल पर टिकी सबकी नजर
3 of 6
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के कई दृश्यों में दीपिका ने हाथों में एक खास किस्म का आभूषण पहन रखा है। जो कलाई से लेकर अंगुलियों तक पहना जाता है। हर अंगुली में अगूंठी होती है, वह कलाई में बंधी चैन के साथ जुड़ी होती है, इस खास अाभूषण को हथफूल कहा जाता है।
कणकती भी है बेहद खास
4 of 6
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
पद्मावती बनी दीपिका ने कमर में भी एक गहना पहना है, जो राजपूती महिलाओं के लिए बेहद विशेष अाभूषण होता है। सोने व चांदी जैसी धातु से बनने वाले इस आभूषण को कमरबंद, सटका या कणकती कहा जाता है।
विज्ञापन
नाक की नथ भी लगी अनोखी
5 of 6
पद्मावती
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण की खूबसूरती राजस्थानी संस्कृति और पहनावे से प्रेरित रही है। इसमें उन्होंने नाक में एक आभूषण पहना है, जो राजस्थान में ही खास तौर पर पहना जाता है। इसे नथ या लटकन भी कहा जाता है। दूसरे हिस्सों की तुलना में राजस्थान में नथ का आकार बड़ा होता है, जो फिल्म में भी नजर आया है।
इसके अलावा भी दीपिका ने कई गहनों पहने हैं, जिनमें कानों में पहने जाने वाले झुमके या कर्णफूल सुंदर नजर आए हैं। दीपिका के झुमके राजस्थानी परम्परागत शैली के आधार पर ही बनाए गए हैं। इसके साथ ही हाथ में बाजूबंद और पैरों में पायल भी देखने को मिली है।