फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी हार्टलेंड में यह हश्र हुआ 'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई इस फिल्म का...

Tue, 09 Jan 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावती' जो अब 'पद्मावत' हो गई है, को लेकर फिर से बवाल खड़ा हो गया। दरअसल अब विवाद की वजह है 'पद्मावती' को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट और 25 जनवरी की रिलीज डेट। यह खबर आने के बाद करणी सेना और राजपूत समाज फिर से सड़कों पर उतरने को तैयार है। हालांकि 'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई भंसाली प्रोडेक्शन की यह फिल्म कई हिंदी राज्यों में बैन हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

नुकसान होना माना जा रहा है तय

2 of 5
फाइल फोटो।
भंसाली की यह फिल्म पहले बीते वर्ष एक दिसंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन करीब डेढ़ माह चले प्रदर्शन और देशभर में उठे विरोध के सुरों के बीच इसका प्रदर्शन टाल दिया गया था। इस दौरान भारी विरोध और जनभावनाओं का हवाला देते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों ने फिल्म को रिलीज होने से पूर्व ही बैन कर दिया था। बैन पर कई राज्यों की सरकारों ने कहा ​था कि इतिहास से छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी फिल्म निर्माता को नहीं है। यदि यह रिलीज भी होती है तो फिल्म निर्माताओं का अर्थिक नुकसान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

इन राज्यों में प्रदर्शन पर रोक

3 of 5
फाइल फोटो।
इस फिल्म को बीते वर्ष नवंबर में ही कई राज्य बैन कर चुके है। जिसमें विशेषकर हिन्दी भाषित राज्य अधिक है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब व गुजरात सम्मलित है। जबकि राजस्थान सरकार ने भी पद्मावत को बैन कर दी है। भंसाली की मुश्किलें यही कम नहीं हुई है क्योंकि ​उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी इस फिल्म पर बैन की मांग की जा रही है।

फिर से आंदोलन की तैयारी

4 of 5
फाइल फोटो।
करणी सेना, राजपूत समाज सहित अन्य समुदाय एक स्वर के साथ फिल्म बैन की मांग इसके निर्माण से ही करते आ रहे है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व फिल्म की शूटिंग के दौरान जयपुर में संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी हुई थी। अब इस फिल्म की ​नई रिलीज डेट के साथ संगठनों ने फिर से आंदोलन की तैयारी कर ली है। करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी भी फिल्म के विरोध में अलग—अलग राज्यों में जाकर विरोध के लिए समर्थन जुटा रहा है। उनका आरोप रहा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

190 करोड़ बजट की है फिल्म

5 of 5
फाइल फोटो।
फिल्म को लेकर विरोध इतना बढ़ गया है कि अब ​लोग सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाने लगे है। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की 190 करोड़ बजट वाली यह फिल्म बॉलीवुड के सितारों से सजी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण महारानी पद्मिनी के किरादर में है। जबकि रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी व शाहिद कपूर राणा रतन सिंह का किरदान निभा रहे है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें