संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हुए विवाद के बाद एक और पोस्टर जारी हुआ है, जो 'जौहर रानी पद्मिनी' से जुड़ा है। इसमें एक फैशन डिजायनर रानी पद्मिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। मामला राजस्थान से जुड़ी फैशन डिजायनर का है। राजपूत समाज से संबंध रखने वाली फैशन डिजायनर कीर्ति राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें वे रानी पद्मिनी के वेश में हाथ जोड़े खड़ी हैं।
विज्ञापन
प्ले का नाम है 'जौहर रानी पद्मिनी'
2 of 5
कीर्ति
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल कीर्ति एक प्ले में रानी पद्मिनी का किरदार निभा रही हैं। इस प्ले को 'जौहर रानी पद्मिनी' नाम दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस प्ले में चितौड़ की महारानी पद्मिनी की सही और सच्ची कहानी को मंच पर उतारा जाएगा। जिससे लोगों के बीच में मौजूद भ्रम को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
पूर्व राजपरिवार से भी किया सम्पर्क
3 of 5
पूर्व राजपरिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
भंसाली ने मेवाड़ के राजपरिवार से संपर्क नहीं किया हो पर कीर्ति ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार से सम्पर्क कर उन्हें इस प्ले के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही कीर्ति ने उनसे सहमति भी चाही है।
अभी साफ नहीं कब होगा प्ले
4 of 5
पद्मिनी बनी कीर्ति
- फोटो : अमर उजाला
प्ले कब दिखाया जाएगा इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। जारी किए गए पोस्टर में कमिंग सून लिखा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावती' के कथानक और घूमर नृत्य की गलत प्रस्तुति को लेकर राजपूत समाज ने फिल्म रिलीज का विरोध किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार निभाया है। अब देखना यह है कि यह प्ले समाज की उम्मीदों पर कितना खरा उतर सकेगा।