फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत: 200 क्षत्राणियों ने इच्छा मृत्यु मांगी, राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में प्रदर्शन

Mon, 22 Jan 2018 10:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
रिलीज डेट नजदीक आते ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ प्रदर्शन अब उग्र होने लगे हैं। राजस्थान सहित गुजरात व उत्तर प्रदेश में करणी सेना व अन्य राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म के बैन की मांग को लेकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। वहीं राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सहित दस से अधिक जिलों में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़कों से लेकर सिनेमाघरों तक में प्रदर्शन कर फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

200 क्षत्राणियों ने सौंपा इच्छा मृत्यु पत्र

2 of 5
चित्तौड़ दुर्ग
इधर, रविवार को चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज की महिलाओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर इच्छा मृत्यु की मांग की। 'पद्मावत' फिल्म को बैन करने की मांग पर अड़े करणी सेना व राजपूत संगठन सभी से ​फिल्म को नहीं देखने की मांग कर रहे हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ में राजपूत समाज की 200 महिलाओं ने जिला प्रशासन को एक पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया है कि यदि फिल्म रिलीज होती है तो वे इच्छा मृत्यु की मांग करती हैं। इसकी अनुमति उन्हें ​दी जाए। इससे पूर्व जौहर क्षत्राणी मंच की ओर से स्वाभिमान रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

10 जिलों में प्रदर्शन

3 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में 'पद्मावत' फिल्म को लेकर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन कोटा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर स​हित कई जिलों में लगातार जारी है। करणी सेना के कार्यकर्ता सिनेमाघर संचालकों से जाकर मिल रहे है, फिल्म प्रदर्शन नहीं करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने राजस्थान में उग्र प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

1900 से महिलाएं ने दी जौहर की चेतावनी

4 of 5
चित्तौड़ दुर्ग
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके बैन की मांग करे रहे राजपूत समाज की 1900 से ज्यादा महिलाओं ने जौहर की चेतावनी दी है। करणी सेना के अनुसार जौहर ज्वाला कार्यक्रम 24 जनवरी को होगा। यह कार्यक्रम चित्तौड़ दुर्ग के जौहर स्थल पर करने का निर्णय ​किया गया है। करणी सेना का दावा है कि इस कार्यक्रम के लिए कई राज्यों से महिलाएं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में सरकार

5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में पद्मावत फिल्म के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल कर सकती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के देशभर में फिल्म रिलीज के फैसले के बाद राजपूत समाज सरकार पर लगातार कार्रवाई का दबाव बना रहा है। इसी के चलते राजस्थान सरकार की ओर से बीते दो तीन ​दिनों से काननूी राय ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें