फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के लिए आज का दिन बेहद खास है। खास इन मायनों में तो है ही कि उनकी फिल्म पद्मावत देश के जिन हिस्सों में रिलीज हुई है वहां अच्छा बिजनेस कर रही है, वहीं आज ही के दिन इस विवाद की शुरुआत एक तमाचे के साथ हुई थी। भंसाली अपनी टीम के साथ जयपुर शुटिंग के लिए आए थे। वहां उन्हें राजपूत समाज के विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
शूटिंग के लिए आए थे जयगढ़
2 of 5
जयगढ़ में हुआ प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल साल भर पहले संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावत की शूटिंग के लिए जयपुर आए थे। आमेर के पास जयगढ़ में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की जा रही थी। फिल्म में कंटेंट को लेकर चर्चाएं पहले ही जोर पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन
शिकार हुआ संजय लीला भंसाली
3 of 5
भंसाली से हुई मारपीट
- फोटो : फाइल फोटो
इस बीच करणी सेना ने जयगढ़ पर पहुंचकर भंसाली के खिलाफ प्रदर्शऩ किया। प्रदर्शन उग्र हो गया। कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इसका शिकार संजय लीला भंसाली भी हुए। भंसाली जयगढ़ से रवाना हो गए। इसके बाद एक समझौता होने की बात भी सामने आई थी, जिसमें रिलीज से पहले राजपूत समाज को फिल्म दिखाने की बात की गई।
ट्रेलर आने के बाद फिर हुआ प्रदर्शन
4 of 5
करणी सेना ने किया विरोध
- फोटो : फाइल फोटो
विवाद शांत हो गया। कई महीने बीत गए, लेकिन जैसे ही फिल्म का पहले ट्रेलर सामने आया, हंगामा फिर शुरू हो गया। फिल्म में ड्रीम सीक्वेंस होने का विरोध करते हुए करणी सेना ने राजस्थान समेत देश के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। फिल्म में दिखाए गए घूमर गाने पर भी विरोध जताया गया।
जयपुर में एक सिनेमाघर के बाहर चस्पा किया गया नोटिस
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद राजस्थान समेत कई प्रदेशों की सरकारों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को यह रोक हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के सिनेमा घर मालिकों ने खुद ही फिल्म लगाने से मना कर दिया।