फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, सीकर में हुए उपद्रव की कहानी

Sat, 01 Apr 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
उपद्रवियों ने लगाई थड़ियों में आग - फोटो : amar ujala
प्रदेश के सीकर शहर में गुरुवार रात को कुछ युवाओं के बीच हुए मामूली झगड़े ने सुबह होते—होते उपद्रव का रूप ले लिया। इसके चलते यहां दो समुदाय आमने—सामने हो गए। ऐसे में दिनभर यहां पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। हालांकि शाम को दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद भी धारा 144 अभी नहीं हटाई गई।

साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी अगले आदेश तक बाधित ही रखने की बात सामने आई है। रात के उपद्रव के बाद शुक्रवार सुबह कुछ हिंदुवादी संगठनों की ओर से सीकर शहर में बंद का आहृवान किया गया। इसी दौरान जाट बाजार में कुछ थड़ियों में आग लगा दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों समेत भारी पुलिस जाप्ता पहुंचा

2 of 6
मार्च पास्ट करती पुलिस - फोटो : amar ujala
आगजनी और पथराव की घटना के बाद दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिए। मौके पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। फोर्स ने यहां हालात पर काबू रखने के लिए मार्च पास्ट भी निकाला। प्रशासन को जयपुर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स की चार टुकड़ी, झुंझुनूं, नागौर, चूरू व दौसा जिले से पुलिस अधिकारी व जवान बुलाने पड़े।
विज्ञापन

लोगों में नहीं दिखा भय, किया पथराव

3 of 6
पथराव करते लोग - फोटो : amar ujala
दोपहर में एक पक्ष के लोगों के जाट बाजार में एकत्रित होकर नारेबाजी करने से माहौल बिगड़ गया। इससे दोनो तरफ पथराव होने लगा। भारी जाप्ते के बीच भी यहां लोग एक—दूसरे पर पथराव करते दिखे। थड़ी—ठेले उलट दिए गए। यही नहीं, कई लोग पथराव में घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

 

नहीं मानने पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

4 of 6
पुलिस के सामने भी उलझे - फोटो : amar ujala
दिनभर जाप्ता तैनात रहने के बावजूद भी शहर में कई जगह लोग आपस में उलझ पड़े। ऐसे में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी काम में लेना पड़ा। हालांकि इसमें किसी व्यक्ति के कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

लाठियां लेकर निकाला जुलूस

5 of 6
लाठियां लेकर जुलूस निकालते लोग - फोटो : amar ujala
दिन में एक समुदाय विशेष की ओर से हाथ में लाठियां लेकर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में नारेबाजी होती देख दूसरे समुदाय के लोग कई जगह इनसे उलझ पड़े। जिन्हें पुलिस ने काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में पहुंचे अधिकारी

6 of 6
लोगों को बातचीत के लिए समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
शाम को प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने पर जोर दिया। शांति मार्च निकालकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान खोलने की अपील की गई। बैठक व शांति मार्च में कई पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। एसपी अखिलेश कुमार ने शांति कायम रखने की अपील करते हुए सोहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें