फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी फायदेमंद है आॅलिव टी, आपने पी क्या?

Wed, 29 Nov 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जैतून की चाय - फोटो : demo
आजकल चाय को लेकर कई प्रयोग हो रहे हैं। चाय के स्वाद भी बदल रहे हैं। आमतौर पर अदरक की चाय, तुलसी की चाय, मसाला चाय बाजार पंसद की जाती है। हम बता रहे हैं जैतून की चाय यानी आॅलिव टी के बारे में। आपको जरूर पसंद आएगी।
विज्ञापन

आॅलिव टी की पहल दुनिया में यहां हुई

2 of 5
olive - फोटो : demo
राजस्थान दुनिया में पहला राज्य है जहां आॅलिव टी जैतून की चाय का पहला प्रोसेस्ड प्लांट लगाया गया है। यह प्लांट राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक बस्सी में स्थापित है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने ओलिटिया फूड्स कंपनी ने सरकार के साथ एमओयू कर रखा है। यहां पर जैतून की पत्तियों से यह स्पेशल चाय बनाई जाती है। 
 
विज्ञापन

मिल रही है इंटरनेशनल पहचान

3 of 5
olive - फोटो : demo
राजस्थान सरकार की मानें तो यूरोप के कई देश यहां से जैतून की चाय लेने के लिए अनुबंध कर रहे हैं। इससे राजस्थान की आॅलिव टी को इंटरनेशनल पहचान मिलने लगी है। बस्सी प्लांट में रिसर्च का भी काम चल रहा है। 

ये हैं आॅलिव टी के फायदे 

4 of 5
cancer
राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी की मानें तो आॅलिव टी स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसके सेवन से कई तरह के कैंसर के इलाज में राहत मिलती है। यह एंटी ऑक्सिडेंट और एंटीडायबिटीक होने के साथ ही हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतून के फल के साथ मिल रहे हैं पत्तियों के भी दाम 

5 of 5
दो हजार का नोट - फोटो : self
सरकार ने जैतून उत्पादक किसानोंं की आय को दोगुनी करने के लिए इसकी पत्तियों के विपणन और प्रसंस्करण के लिए शोध शुरू किया। कई महीनों तक चले इस शोध में सामने आया कि जैतून की पत्तियों से चाय बनाई जा सकती है। देखा जाए तो जैतून के फल के साथ अब पत्तियों की भी दाम किसानों को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें