फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विरोध का बिगुल फूंकने वाली करणी सेना ने अब इस फिल्म से जुड़े कलाकारों पर भी जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकाराना ने पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण को धमकी दी है। मकराना के अनुसार यदि फिल्म रिलीज होती है तो दीपिका की नाक काट ली जाएगी।
विज्ञापन
गुस्साई करणी सेना दे रही है धमकी
2 of 5
पद्मावती
- फोटो : SOCIAL MEDIA
इससे पूर्व करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी भी दीपिका पादुकोण के फिल्म के समर्थन में आए बयान पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। गौरतलब है दीपिका पादुकोण के साथ बॉलीवुड स्टार सलमान खान, नील नितिन मुकेश सहित कई सेलिब्रिटी संजय लीला भंसाली और फिल्म पद्मावती के समर्थन में बयान दे रहे हैं। संजय लीला भंसाली पर आरोप है कि उन्होंने इतिहास के साथ छेड़छाड़ करते हुए इस पद्मावती फिल्म का निर्माण किया है।
विज्ञापन
पद्मावती कि रिलीज डेट पर ही भारत बंद का आह्वान
3 of 5
फाइल फोटो।
वहीं करणी सेना फिल्म रिलीज के दिन 1 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान कर चुकी है। साथ ही देश के कई राज्यों में पद्मावती फिल्म बैन के लिए प्रदर्शन किए जा रहे है। हालांकि अभी तक फिल्म को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिला है। लेकिन बोर्ड पर फिल्म बैन के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा है। राजपूत समाज के अतिरिक्त अन्य कई समाज भी पद्मावती को लेकर विरोध में है।
कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन
4 of 5
Padmavati
वहीं राजस्थान में फिल्म डिस्ट्र्रीब्यूटर अब पद्मावती फिल्म को रिलीज करने के पक्ष में नहीं है। जबकि हाल ही उत्तर प्रदेश से आए नेताओं के बयान के बाद भी वहां इस फिल्म के रिलीज पर तलवार लटक गई है। गौरतलब है कि कई राज्यों के नेता फिल्म रिलीज के समय हिंसा की आशंका जता चुके है।
जिसके कारण सिनेमा हॉल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जानकारी के अनुसार मुम्बई स्थित सेंसर बोर्ड के आॅफिस और भंसाली प्रोडेक्शन हाउस के बाहर भी पुलिस का जाब्ता लगाया गया है। राजस्थान में कोटा में एक सिनेमा हॉल में हुई तोड़फोड़ के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। गौरतलब है करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी कह चुके है राजपूतों के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए।