जयपुराइट्स के लिए बीती शाम मस्ती के नाम रही। क्योंंकि प्लेबैक सिंगर और अपनी स्टेज परफोर्मेंस से लोगों को झूमने के लिए मजबूर करने वाली नेहा ककक्ड़ ने जयपुर में लाइव कॉन्सर्ट किया। उन्होंने अपने हिट गानों पर लाइव परफोर्मेंस से जरिए जयपुराइट्स के दिलों में जगह बनाई।
Trending Videos
विज्ञापन
जयपुराइट्स को नेहा से मिलकर लगा 'मिले हो तुम बड़े नसीबों'
2 of 5
नेहा की जयपुर में शानदार प्रस्तुति
जयपुर के एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड पर रविवार शाम आयोजित इस म्यूजिकल नाइट में नेहा कक्कड़ ने 'कबीरा मान जा' से लेकर 'मिले हो तुम बड़े नसीबों' सहित कई फेमस गाने गाए। कांसर्ट का क्रेज इतना जबरदस्त था कि लोग शो टाइम से कई घंटे पहले ही पहुंचने लग गए थे।
विज्ञापन
नेहा ने अपने फेंस को स्टेज पर बुलाया और वहीं सेल्फी ली
3 of 5
जयपुर में सिंगर नेहा कक्कड़ ने शानदार प्रस्तुति दी
- फोटो : अमर उजाला
शो का मजा जब दोगुना हो गया है, जब नेहा कक्कड़ ने अपने फैंस के साथ स्टेज पर ही सेल्फी ली। नेहा ही सभी परफॉर्मेंस पर न केवल लोग जमकर नाचते दिखाई दिए, बल्कि लोगों ने उनके साथ गाने भी गाए।
नेहा की काफी उत्साहित थीं और उन्होंने अपने फेंस को 'नेहाट' के नाम से पुकारा
4 of 5
नेहा कक्कड़
रॉकिंग स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर यू-ट्यूब और बॉलीवुड मूवीज में अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध करने वाली नेहा ने अपने फैंस को नया नाम दिया है नेहाट। उनका कहना था कि वे अपने फैंस को इसी नाम से बुलाती है।
युवक-युवतियों के बीच नेहा का क्रेज न केवल उनकी आवाज को लेकर दिखा, बल्कि वे उनकी स्टाइल के भी दिवाने दिखाई दिए। कक्कड़ उन सेलिब्रिटी में से हैं जिनके कई फैंस क्लब हैं।