देश भर में भगवान भोले के भक्त महाशिवरात्रि की तैयारियों में व्यस्त है। मंगलवार को शिवालयों में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। जयपुर के सभी मंदिरों और शिवालयों में विशेष झांकी, रुद्राभिषेक व जलाभिषेक की तैयारियां की जा रही हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे भगवान शिव के ऐसे अनोखे मंदिरों के बारें में जिन्हें देखकर देशी-विदेशी भक्त भी आश्चर्यचकित हो जाते है।
विज्ञापन
रोजगार की मनोकामना करते है पूर्ण
2 of 5
फाइल फोटो।
गुलाबी नगर जयपुर में ऐसे भोले विराजे है जहां युवक-युवती बड़ी संख्या में दर्शनों के लिए पहुंचते है। यहां भोले भण्डारी को नाम दिया गया है रोजगारेश्वर महादेव। दरअसल मान्यता है कि बीते कई दशकों से जयपुर की छोटी चौपड़ स्थित इस महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलती है। वैसे तो यहा हर उम्र के भक्त आते है लेकिन युवाओं की तादाद ज्यादा रहती है।इस मंदिर का इन दिनों फिर से निर्माण कराया जा रहा है। जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कारण इस मंदिर के निर्माण को हटाया गया था।
विज्ञापन
इसलिए मिला यहां शिव को नया नाम
3 of 5
फाइल फोटो।
जयपुर में ताड़केश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर काफी फेमस है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सैकड़ों साल पहले ताड़ के पेड़ों का जंगल था। एक ग्वाले की गाय यहां एक ताड़ के पेड़ के नीचे आती थी तो उसके थनों से स्वत: ही दूध निकलने लगता था। इसी दौरान भगवान भोलेनाथ ने ग्वाले को स्वप्न में दर्शन दिए और शिवलिंग के बारे में बताया। इस पर ग्वाले ने जब जमीन खोदी तो उसमें से शिवलिंग निकला। ताड़ के पेड़ों बहुलता के कारण इस शिवलिंग का नाम ताड़केश्वर पड़ा। मान्यता है कि इनके दर्शन से काशी विश्वनाथ के दर्शनों का जितना पुण्य मिलता है। जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह ने यहां भव्य मंदिर बनवाया।
अब है इस नाम का राज्य
4 of 5
फाइल फोटो।
जयपुर में त्रिनेत्रधारी भगवान का ऐसा मंदिर है जिनके नाम पर भारत में एक राज्य है। यह मंदिर है झारखंड महादेव का। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात का कनेक्शन नहीं है। झारखंड महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को स्वयंभू शिवलिंग बताया जाता है। साथ ही बताया जाता है कि यह स्थल गोरखपंथी नाथों का तपस्या स्थल भी रहा है। जयपुर शहर के नजदीक स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।
जयपुर में भगवान शिव के दस से ज्यादा ऐसे मंदिर है जिनमें देश से ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। इनमें कई मंदिर अपने नामों के लिए खासे फेसम है। एक ऐसा ही मंदिर
आकड़ेश्वर मंदिर है। यहां विराजे शिवलिंग के साथ इस मंदिर का नाम भी श्रद्धालुओं के लिए खासा आकर्षण रहता है।