फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां से जुड़ी हैं जस्टिस भंडारी के बचपन की 'यादें', जानिए क्या कहता है परिवार

Tue, 21 Nov 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिस भंडारी के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशल कोर्ट ऑफ जस्टिस में दूसरी बार निर्वाचित होने वाले जस्टिस दलवीर भंडारी की जड़ें जोधपुर से जुड़ी हैं। यहां उनका पुश्तैनी मकान है। जस्टिस भंडारी की उपलब्धि पर यहां जश्न का माहौल है। उनकी बहन के चेहरे पर खुशी देखने लायक थीं।

वहीं उनके भांजे ने इस उपलब्धि को गौरव की बात बताया और कहा कि यह परिवार के लिए यह सबसे बड़ी खुशी की बात है। उनका कहना है कि वे भंडारी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जब भी समय मिलता है जस्टिस भंडारी जोधपुर आते हैं और परिवार जनों से मुलाकात भी करते हैं। जोधपुर से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं । 
 
विज्ञापन

दूसरी बार हुए हैं निर्वाचित

2 of 5
जस्टिस दलवीर भंडारी के माता पिता - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि जोधपुर के जस्टिस दलवीर भंडारी हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में दूसरी बार निर्वाचित हुए है। लम्बी चुनाव प्रक्रिया के बाद जस्टिस दलवीर भंडारी के प्रतिद्वंद्वी ब्रिटिश जस्टिस क्रिस्टोफर ग्रीनवुड ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। जिस पर जस्टिस भंडारी के दूसरी बार निवार्चन की घोषणा हुई। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में पहुंचने वाले जस्टिस भंडारी दूसरे भारतीय है। इससे पूर्व भारत से जस्टिस नगेन्द्र सिंह इस संस्थान में दो बार निर्वाचित हो चुके हैं।


 
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने जताई खुशी

3 of 5
जस्टिस भंडारी की बहन - फोटो : अमर उजाला
जस्टिस दलवीर भंडारी के इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में निर्वाचित होने से जोधपुर में भी खुशी की लहर है। भंडारी की जोधपुर में रहने वाली बहन और उनके भांजे ने जस्टिस भंडारी के निर्वाचन पर खुशी जाहिर की है। भंडारी के भांजे प्रियांस ने बताया कि जस्टिस भंडारी ने न केवल जोधपुर बल्कि समुचे देश का गौरव बढ़ाया है, इससे बड़ी खुशी की बात उनके लिए कुछ और नहीं हो सकती।


 

जोधपुर के प्रति बचपन से ही गहरा जुडाव है

4 of 5
जस्टिस दलवीर भंडारी - फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर में जन्मे जस्टिस दलवीर भंडारी के पिता राजस्थान हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता थे। भंडारी का जोधपुर के पांचवी रोड इलाके में पुश्तैनी मकान भी है। हलांकि इस मकान में अभी कोई निवास नहीं करता। लेकिन भंडारी की बहन सहित कई रिश्तेदार और मित्र जोधपुर में ही निवास करते हैं। ऐसे में जब भी जस्टिस भंडारी समय निकालकर आते हैं तो अपने रिश्तेदारों और मित्रों से जोधपुर में आकर जरूर मुलाकात करते हैं। उनका जोधपुर के प्रति बचपन से ही गहरा जुडाव है। ऐसे में वह अपने बचपन के दोस्तो और रिश्तेदारों से मिले बगैर नही रहते है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिए लैंडमार्क जजमेंट

5 of 5
दलवीर भंडारी की पुश्तैनी मकान - फोटो : अमर उजाला
जस्टिस दलवीर भंडारी ने शुरूआत दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत के रूप में की, यही पर वह दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश बने,इसके बाद बोम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी  सेवाएं दी। इसके बाद भंडारी सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हुए। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में आपने लैंडमार्क जजमेंट में भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें