रत्नों की चकाचौंध से पिंकसिटी जगमगा गई। यहां एक अनोखा ज्वैलरी शो आयोजित किया गया। अपनी तरह की अनोखी और खास ज्वैलरी ने जमकर तारीफें बटोरी। तीन लाख का चश्मा, दो लाख का ज्वैलरी बॉक्स, नौ लाख का पर्स और भी बहुत कुछ है इस शो में। जयपुर के जेईसीसी में चल रहे जुलरी शो में नई तरह की ज्वैलरी देखने को मिल रही है। आप भी तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
7400 डायमंड्स जड़े हैं इस पर्स में
2 of 6
नौ लाख का पर्स
- फोटो : अमर उजाला
शो में नौ लाख के पर्स ने भी जमकर सर्खियां बटोरी हैं। इस पर्स को डायमंड पर्स कहा जा रहा है। इसमें करीब 7400 डायमंड्स और 3200 मोती जड़े गए हैं। इसका वजन करीब 5.50 ग्राम है और कीमत नौ लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
गोल्डन चश्मा, कीमत तीन लाख
3 of 6
गोल्डन चश्मा
- फोटो : अमर उजाला
एक काला चश्मा लोगों को बहुत भा रहा है। तीन लाख का ये गोल्डन चश्मा हैंड मेड है। इसे बनाने में करीब ढ़ाई महीने का समय लगा। इसे बनाने में गोल्ड और डायमंड पोल्की का इस्तेमाल किया गया है।
1.50 लाख के हैं ये वीणा तबले
4 of 6
चांदी के तबले और वीणा
- फोटो : अमर उजाला
शो में खास तरह के वीणा और तबले रखे गए हैं। ये चांदी के बने हैं। देखने में जितने आकर्षक हैं उतने ही काम के भी हैं। दरअसल ये हाथ की कारीगरी से बने हैं और इनका वजन 2.5 किलोग्राम है। दोनों बॉक्सनुमा हैं। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए है।
विज्ञापन
मक्का मदीना से मिली ज्वैलरी बॉक्स की प्रेरणा
5 of 6
ज्वैलरी बॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
एक अनोखा ज्वैलरी बॉक्स, जिसमें शाहजहां की समय की झलक देखने को मिल रही है। यह मक्का मदीना से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसे बनाने में दो साल का समय लग गया। इसकी कीमत दो लाख रुपए है। इसमें रूबी, एमरल्ड और डायमंड लगाए गए हैं।
बच्चों में फिजेट स्पिनर काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। इसी से इंस्पायर होकर नई तरह की अंगूठी बनाई गई है, जो स्पिनर की तरह ही नजर आती है। इसमें चिलमन मीना लगाया गया है और डायमंड पोल्की भी है। इसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए रखी गई है।