जहां बैंक खाता, मोबाइल नम्बर आदि से आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है, वहीं अब खेल और खिलाड़ी भी इस प्रक्रिया से अछूते नहीं रह पाएंगे। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए पहली बार यहां एक नियम लागू किया जाएगा, जिसके तहत खिलाड़ी को अपने दस्तावेज के साथ आधार कार्ड भी लगाना होगा।
विज्ञापन
ये क्रिकेट एसोसिएशन करेगी शुरुआत
2 of 5
rajasthan cricket association
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की आज जयपुर में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जयपुर में आयोजित होने जा रहे आईपीएल मैचों की तैयारियों को लेकर एवं प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी बात की गई।
विज्ञापन
सिर्फ राजस्थान के खिलाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री
3 of 5
rajasthan cricket association
खिलाड़ियों को आधार कार्ड से जोड़ने के पीछे कारण ये है कि प्रदेश के ही खिलाड़ियों को आरसीए द्वारा आयोजित कराए जाने वाले टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा मौका मिले और कोई बाहरी राज्य का खिलाड़ी यहां से न खेल पाए। ऐसे में अब बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों का राजस्थान के टूर्नामेंट में खेलना और रणजी टीम में चयनित होना खटाई में पड़ सकता है।
सचिव ने बताए ये कारण
4 of 5
आधार
- फोटो : SELF
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आरएस नांदू ने बताया कि इसके लिए अब प्रदेश के खिलाड़ियों की पहचान आधार कार्ड से जोड़ी जाएगी ताकि राजस्थान की क्रिकेटिंग प्रतिभाओं को ही खेलने का मौका दिया जा सके।
नांदू ने आरसीए की कार्यकारिणी बैठक के बाद कहा कि इस बार प्रदेश से आईपीएल में चयनित हुए खिलाड़ियों का बड़े स्तर पर सम्मान किया जाएगा। उन्होनें बताया की हाल ही में अंडर-19 वर्ल्डकप जीतकर लौटे जयपुर के कमलेश नागरकोटि का विशेषतौर पर सम्मान किया जाएगा जिन्होनें देश समेत विदेश में राजस्थान का परचम लहराया है।