फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम हमेशा रहा है किन्नरों के लिए खिलाफ, चुनौती दे पुलिस में भर्ती हुए ये

Wed, 17 Jan 2018 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
देश में सरकारों से अपने हक के लिए लड़ रहे ट्रांसजेंडर की राह सुगम नहीं है। सभी की बराबरी की बातें करने वाली सरकारें ट्रांसजेंडरों के मामले में मुंह फेरती नजर आती है। ऐसा ही कुछ राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल बनी किन्नर गंगा कुमारी के साथ हो रहा है। यदि व्यवस्था साथ देती, तो गंगा कुमारी देश की पहली किन्नर होती, जो पुलिस की वर्दी पहनती। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी गंगा कुमारी पुलिस महकमें में नियुक्ति के इंतजार में है। 
विज्ञापन

​अभी तक नियुक्ति नहीं

2 of 5
गंगा कुमारी
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में राजस्थान पुलिस में निकली कांस्टेबल भर्ती में राजस्थान के जालौर जिले की निवासी गंगा कुमारी ने भी आवेदन किया था। इसके बाद परीक्षा के विभिन्न चरणों को पास करने के बाद शरीरिक परीक्षण के दौरान उनके ट्रांसजेंडर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद से उनकी नियुक्ति का मामला अटका हुआ था।
 
विज्ञापन

ये रही पहली ट्रांसजेंडर

3 of 5
पृथिका यशिनी
इससे पूर्व चेन्नई की पृथिका यशिनी पुलिस फोर्स में भर्ती होने वाली पहली ट्रांसजेंडर थी। पृथिका का भी अपनी लड़ाई जीतने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा था। पृथिका यशिनी चेन्नई पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

मुश्किलों का करना पड़ा है सामना

4 of 5
आर नसरिया
यशिनी के बाद ​तमिलनाडु के मदुरैई की रहनी वाली आर नसरिया ने पुलिस फोर्स ज्वाइन की। पु​लिस फोर्स में भर्ती होने वाली तीन ट्रांसजेंडर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इनका कहना ​कि सभी ट्रांसजेंडरों को बुरी नजर से देखा जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि वे भी बाकी दो जेंडर की तरह इसी समाज का ​हिस्सा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले से उम्मीद बंधी

5 of 5
फाइल फोटो।
गंगा कुमारी को लेकर हुए निर्णय के बाद उन ट्रांसजेंडरों की राह आसान हो गई है जो कि सरकारी सेवाओं में जाने की तमन्ना रखते है। गंगा कुमारी का कहना है कानूनी लड़ाई जीतने के बाद उन्हें उम्मीद है वे पु​लिस की नौकरी में रहकर समाज के लिए कुछ कर सकेंगी और ट्रांसजेंडर के प्रति लोगों के रवैये में भी बदलाव ला सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें