फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः सीएम सहित योग के जोग में सरोबार हुए जयपुराइट्स

Wed, 21 Jun 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
अपने मंत्रियों के साथ योगासन करती मुख्यमंत्री राजे - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को जयपुर में भी बड़ी संख्या में आम से लेकर खास तक सभी ने योगासन किया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम जयपुर में एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया गया। लोग सुबह पांच बजे से स्टेडियम में पहुंचने लगे। यहां सीएम और उनके मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई गणान्य व्यक्ति योग उत्सव में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनियाभर के 200 से अधिक देशों में मंगलवार को करोड़ों की संख्या में लोगों ने योग किया। राजस्थान में इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

वातावरण में गूंज रहे श्लोकों के बीच किया योग

2 of 5
योग दिवस पर सीएम राजे - फोटो : amar ujala
संस्कृ​त के श्लोकों के बीच योग की विभिन्न क्रियाओं को साधकों ने किया। लोगों में अपने स्वास्थ के प्रति जागरुकता लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सराहनीय कदम को योग साधकों ने पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी बताया और कहा कि योग करने से इंसान बीमारियों से ही नहीं बल्कि गंदी आदतों से भी बच सकता है। 

 
विज्ञापन

राजे ने कीं तड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वक्रासन जैसी यौगिक क्रियाएं

3 of 5
योग करके खिलखिला उठीं सीएम राजे
जयपुर में योग के कार्यक्रमों में सम्मलित होने के लिए शहरवासियों में खासा उत्साह दिखा। सुबह पांच बजे से ही लोगों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचना प्रारंभ हो गया था। इस दौरान योग साधकों ने तड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वक्रासन सहित योग की कई क्रियाएं की।
 

राजे के मंत्रियों ने अपने-अपने गृह जिलों में सम्भाली जिम्मेदारी

4 of 5
योगासन साधते शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी - फोटो : amar ujala
योग दिवस के मौके पर सूबे के कई मंत्रियों ने अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्रों में योग किया। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में अपने विधानसभा क्षेत्र में योग क्रियाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग हमारे जीवन का हिस्सा, बेहतर होगा जीवन

5 of 5
योग दिवस के मौके पर एक पुस्तक का विमोचन करतीं सीएम राजे - फोटो : amar ujala
इस मौके पर राजे ने एक योग से सबंधित एक पुस्तक का विमोचन किया व प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकानाएं भी दी। राजे ने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा है और सदियों से चली आ रही यह परंपरा हमारे जीवन को बेहतर करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें