फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Tina Dabi: नए साल पर टीना डाबी ने पति के साथ दिया रोमांटिक पोज, इंस्टा डीपी देखकर फैंस खुश

Mon, 02 Jan 2023 08:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आईएएस टीना डाबी अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।  नए साल पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डीपी चेंज की है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पति प्रदीप गवांड के साथ टीना डाबी - फोटो : Social Media
आईएएस टीना डाबी अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती है। एक बार फिर टीना डाबी चर्चा में हैं। नए साल पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की डीपी चेंज की है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पति के साथ रोमांटिक पोज दे रही टीना - फोटो : Social Media
रोमांटिक पोज दे रहे टीना और प्रदीप
आईएएस टीना डाबी ने इंस्टाग्राम डीपी में अपने पति आईएएस प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीर लगाई है। फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में टीना और प्रदीप बेहद रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी सोशल मीडिया की डीपी देखकर फैंस काफी खुश हैं क्योंकि टीना ने काफी समय बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। वैसे वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन वह पिछले कुछ समय से एक्टिव नहीं थीं।

विज्ञापन

3 of 5
टीना डाबी और अतहर आमिर - फोटो : Social Media
टीना डाबी के वर्क लाइफ की बात करें तो वे फिलहाल राजस्थान के जैसलमेर के कलेक्टर पद पर तैनात हैं। उन्हें एक बड़े जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने काम को लेकर भी टीना खबरों में बनी रहती हैं। 

अतहर आमिर से की थी पहली शादी
बता दें कि टीना डाबी ने साल 2015 में UPSC टॉप कर सुर्खियों में आ गई थीं। फिर वे अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रही। उन्होंने पहली शादी IAS अतहर आमिर खान से की थी। अतहर और टीना का रिश्ता लंबा नहीं चला और उन्होंने तलाक ले लिया। 

4 of 5
टीना और प्रदीप की शादी - फोटो : Social Media
टीना डाबी ने दूसरी शादी 13 साल बड़े अफसर से की
टीना डाबी ने पिछले साल आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। प्रदीप गवांडे टीना से उम्र में 13 साल बड़े हैं। 

कौन हैं प्रदीप गवांडे
आईएएस प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर जिले के हैं। प्रदीप गवांडे ने अपनी तैयारी दिल्ली में की थी। प्रदीप साल 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 478 थी। प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। प्रदीप गवांडे ने औरंगाबाद से मेडिकल की पढ़ाई की, फिर कई अस्पतालों में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं भी दीं हैं। आईएएस टीना डाबी ने कहा था कि प्रदीप भी मराठी फैमिली से हैं और मेरी मां भी मराठी फैमिली से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतहर आमिर, महरीन काजी - फोटो : Social Media
वहीं IAS अतहर ने भी साल 2022 के अक्टूबर महीने में दूसरी शादी कर ली है। उनकी पत्नी का नाम डॉ. महरीन काजी है और पेश से वह एक डॉक्टर हैं। महरीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें