तीन दिवसीय राजस्थान के दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भाजपा नेताओं और संगठन के लोगों के बीच चल रही बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट की अचानक तबीयब खराब हो गई जिसके बाद राजस्थान भाजपा के मुख्यालय में हलचल मच गई। यहां एक इकाई कार्यकर्ता से लेकर खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तक, हर कोई जल्द से जल्द उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद में दिखाई दिया।
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री को दी जिम्मेदारी
2 of 5
यूं लाए किसान नेता जाट को बाहर
- फोटो : अमर उजाला
जाट की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा कार्यालय में एबुलेंस बुलाई गई और खुद सीएम राजे भी बार बार फोन कर एसएमएस अस्पताल में पुख्ता इंतजामात करने की जानकारी लेती दिखाई दी। सीएम राजे ने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ को अस्पताल जाकर इंतजामात देखने के लिए कहा।
विज्ञापन
गोद में उठाकर दौड़े कार्यकर्ता
3 of 5
एंबुलेंस में लिटाया कार्यकर्ताओं ने
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यालय में एंबुलेंस आते ही कार्यकर्ता बीमार सांवर लाल जाट को एक साथ मिलकर हाथों में उठाकर बाहर तक ले आए। यहां पर उन्हें एंबुलेंस में लिटाया गया। जहां से तुरंत ही उपचार की शुरुआत कर दी गई।
सीएम ने संभाली कमान
4 of 5
सूचना मिलते ही बाहर आई सीएम
- फोटो : अमर उजाला
सांवरलाल जाट को अस्पताल लेकर आने के बाद खुद सीएम राजे भी आनन फानन में अस्पताल पहुंची और काफी देर तक वहां उन्होनें जाट की तबीयत के बारे में डॉक्टरों से बात करती दिखाई दीं। चुंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करना था इसलिए राजे दोबारा प्रदेश कार्यालय लौट आईं। प्रेसवार्ता के बाद मुख्यमंत्री राजे एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ अस्पताल पहुंची।
मुख्यमंत्री रवाना हो गई अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट की तबीयत खराब होने के बाद सीएम राजे समेत राजस्थान के लगभग सभी कबीना मंत्री एसएमएस अस्पताल में मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ समेत,श्री चंद कृपलानी,अशोक परनामी,राजपाल सिंह शेखावत,राजेन्द्र राठौड़ समेत कई मंत्री मौजूद रहे।