फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज संवरकर तैयार, होली का बाजार

Fri, 10 Mar 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
सज गई रंग गुलाल की दुकानें - फोटो : Amar Ujala
होली के त्यौहार के लिए जहां घरों में तैयारियां हो रही हैं, वहीं बाजारों में अब रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में रंग गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। इन पर बिक्री अभी कम है, लेकिन आने वाले दो तीन दिनों में बिक्री तेजी से बढ़ेगी। इन दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग नजर आने लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

अरारोट गुलाल की मांग है ज्यादा

2 of 5
सजी हैं गुलाल की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
होली पर एक दूसरे को गुलाल से सराबोर करने के लिए गुलाल की खरीदारी शुरू हो गई है। गुलाल लेने वालों में सबसे ज्यादा मांग अरारोट की गुलाल की है। इस गुलाल से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता है। इस गुलाल को बनाने का काम जयपुर में ही कई कारखानों में चल रहा है।

 
विज्ञापन

कई तरह के आइटम आ रहे हैं पसंद

3 of 5
कई तरह के आइटम हैं मौजूद - फोटो : अमर उजाला
गुलाल के साथ ही बच्चों में पिचकारियों का बहुत क्रेज है। खास तौर पर कार्टून कैरेक्टर्स की पिचकारियों को बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं। इनमें डोरिमोन, मिकी मिनी, छोटा भीम समेत कई कार्टून कैरेक्टर्स की पिचकारिचों की अच्छी डिमांड है। इनके साथ ही कई तरह के मास्क व अन्य विभिन्न तरह के आइटम बाजार में मौजूद हैं।

 

हर्बल रंगों की है खासी मांग

4 of 5
अरारोट की गुलाल के साथ - फोटो : Amar Ujala
लोग अरारोट की गुलाल के साथ ही हर्बल रंगों की भी मांग कर रहे हैं। हांलाकि यह रंग गुलाल से कहीं ज्यादा महंगे हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए लोग ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं। इन हर्बल रंग को प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है, जिससे यह नुकसान नहीं करते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार होने लगे हैं बड़ुकले

5 of 5
बड़ुकले तैयार करती महिला - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन की पूजा में गोबर के बने बड़ुकलों का भी इस्तेमाल होता है। कुछ लोग इन्हें जहां घर में ही बना रहे हैं, वहीं कुछ इन्हें बाजार से भी खरीद रहे हैं। लोगों को बाजार से रेडिमेड बड़ुकले मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें