फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है ये गैंगस्टर जिसने सलमान को दी है मारने की धमकी

Sun, 07 Jan 2018 07:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 8
लॉरेंस विश्नोई
ये गैंगस्टर जेल में है लेकिन, सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट पुलिस से लेकर अच्छे से अच्छे रसूखदारों में खलबली मचा देती है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा का गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे सुर्खियों में आ गया है। आखिर कौन है लॉरेंस विश्नोई जानने के लिए आगे की स्लाइड्स देखें... 
 
विज्ञापन

पंजाब का रहने वाला है विश्नोई

2 of 8
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेंस पंजाब के फजिल्का का रहने वाला है जो कि राजस्थान की सीमा से लगता इलाका है। लॉरेंस का नेटवर्क पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में फैला हुआ है और वो यहां के युवाओं को बरगलाता भी है। 
 
विज्ञापन

रंगदारी का खूनी खेल खेला था विश्नोई ने

3 of 8
लॉरेंस विश्नोई
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का आतंक पंजाब,हरियाणा और राजस्थान तक है और अपने नेटवर्क के सहारे ये बड़े व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है। लॉरेंस जेल में रहते हुए भी बड़ी आसानी से अपने गुर्गों के साथ संपर्क में रहकर लोगों को धमका उनसे रुपए ऐंठ लेता है। 
 

वासुदेव ईसरानी हत्याकांड में नाम आया सामने

4 of 8
लॉरेंस विश्नोई
जोधपुर के बहुचर्चित वासुदेव इसरानी हत्याकांड में लॉरेंस मुख्य आरोपी है। लॉरेंस छात्रों के संगठन 'सोपू' का नेता है जिसने कई छात्रों को गुंडागर्दी चौथवसूली और कई काले धंधों में धकेला है। 
विज्ञापन

कोर्ट में बोला था फरार हो जाउंगा

5 of 8
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेंस ने जोधपुर में कोर्ट पेशी के दौरान मीडियाकर्मियों से कहा था कि वो जब चाहेगा जेल से फरार हो जाएगा। लॉरेंस ने ये भी कहा था कि वो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मार देगा। 
 
विज्ञापन

फेसबुक पर भगत सिंह के नाम से पोस्ट डालकर बंटोरता है सुर्खियां

6 of 8
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेंस जेल में बंद है फिर भी उसके नाम से कई फेसबुक अकाउंट है जो काफी एक्टिव है। लॉरेंस के पेज पर आए दिन पंजाबी में भगत सिंह के नाम पर काफी पोस्ट जाते हैं जो युवाओं को काफी आकर्षित करते हैं। लॉरेंस के कारनामे जाने बिना ही युवा उसे काफी फॉलो भी करते हैं। 
विज्ञापन

आनंदपाल सिं​ह की जगह लेना चाहता था लॉरेंस

7 of 8
लॉरेंस विश्नोई
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बरगलाकर खुद को किसी रॉबिनहुड से कम दिखाने की कोशिश नहीं करता। इससे पूर्व में लॉरेंस ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रहते हुए आनंदपाल के गुर्गों की मदद कर चुका है ताकि वो उसके गुर्गों के दिल में अपने लिए जगह बना सके और फिर पूरी गैंग का सरगना बन जाए। 
 
विज्ञापन

बाहुबली बनने का कर रहा है प्रयास

8 of 8
लॉरेंस विश्नोई
लॉरेंस ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में कहा जा रहा है कि उसने ये धमकी सलमान विरोधी लोगों का दिल ​जीतने के लिए किया है। चूंकि हिरण शिकार मामले के बाद से ही पूरा विश्नोई समाज सलमान खान का विरोधी रहा है। संभवत: लॉरेंस मानता है कि इस धमकी से उसे समाज का पूरा समर्थन मिलेगा। बड़ी बात नहीं कि वो अगली बार चुनाव भी जेल से ही लड़ ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें