फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद स्पेशलः जब खुदा की बारगाह में झुकते हैं हजारों सिर, तो बनता है ये नजारा

Mon, 26 Jun 2017 12:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
जयपुर के ईदगाह का एक शानदार नजारा - फोटो : amar ujala
एक महीने तक रोजे रखने वालों की जीत का मुबारक दिन आखिर आ गया। रविवार रात को चांद दिखाई देने के बाद सोमवार को ईद मनाई गई। सोमवार सवेरे जयपुर के ईदगाह में हजारों नमाजियों ने फज्र की नमाज अता की। उस दौरान हजारों सिर खुदा की बारगाह में एक साथ झुके। 
विज्ञापन

धूप में झुके सिर तो कुदरत ने दी बादलों की छांव

2 of 5
ईदगाह जयपुर - फोटो : amar ujala
शहर की प्रमुख मस्जिदों, जौहरी बाजार की जामा मस्जिद, ईदगाह, हसनपुरा में नमाजियों ने सोमवार को सड़क पर बैठकर ही नमाज अदा की। इस दौरान ही कुदरत ने नमाजियों को छांव देते हुए उनके एक महीने के रोजों को अपने ही अंदाज में सलाम दिया।
विज्ञापन

बदल हुआ था रात का नाजारा, बाजार रहे रोशन

3 of 5
रामगंज बाजार जयपुर - फोटो : amar ujala
ईद के मौके पर रविवार को चांद रात के दिन गुलाबी नगर में रातभर बाजार लोगों से उमड़े रहे। शहर के रामगंज, चांदपोल, जोहरी बाजार, संजय बाजार, नेहरू बाजार में लोगों ने रातभर शॉपिंग की।

महिलाओं से भी था बाजार गुलजार

4 of 5
ईद की शॉपिंग करतीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
जयपुर के लगभग सभी बाजारों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शॉपिंग करने में पीछे नहीं रही। शहर के कॉस्मेटिक स्टोर्स, गारमेंट्स, फुटवियर्स स्टोर पर महिलाओं की ही भीड़ ज्यादा दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में बाजार को 200 करोड़ रुपए की सौगात

5 of 5
जयपुर में कुछ यूं सजे बाजार - फोटो : amar ujala
व्यापार मंडलों के अनुसार जयपुर में रमजानों के दौरान लोगों द्वारा की गई विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी से बाजारों को करीब 200 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। जयपुर में मिठाई से लेकर खानपान, कपड़ों, इलेक्ट्रानिक आइट्म्स, आॅटोमोबाइल आदि की जमकर खरीदारी हुई। महीने के अंतिम दिन होने के बावजूद भी लोगों ने ईद से एक रात पहले तक जमकर शॉपिंग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें