सर्दी का सितम धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जिसका असर इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है। गुनगुनी धूप का मजा ना केवल इंसान बल्कि वन्यजीव भी लेते दिखाई पड़ते हैं। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों कोटा शहर में देखने को मिला।
विज्ञापन
धूप सेंकने निकले मगरमच्छ
2 of 5
चंबल की नहरों से बाहर आए मगरमच्छ
- फोटो : Amar Ujala
कोटा में चम्बल से जुड़ी किसी नहर में आप नहाने का मन बना रहें तो आप सतर्क रहें क्योंकि सर्दी बढ़ने के साथ ही नहरों में मौजूद मगरमच्छ अब बाहर धूप सेंकने के लिए आने लगे है जो लोगों के लिए बड़े खतरे से कम नही है।
विज्ञापन
मगरमच्छ के आते ही नहाते हुए भागे लोग
3 of 5
मगरमच्छ को देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : Amar Ujala
ऐसी ही तस्वीर आज चंबल से जुड़ी नांता नहर पर देखने को मिली। जब नहर में से अचानक मगरमच्छ बाहर आकर बैठ गया। वहां नहाने गए लोगों में मगरमच्छ को देखते ही हड़कंप मच गया। नहर के पास लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।
चंबल नदी में काफी तादाद में है मगरमच्छ
4 of 5
फाइल फोटो
कोटा की चंबल नदी में सैंकड़ों की तादाद में मगरमच्छ है। चंबल नदी से निकली दाई और बाई दो मुख्य नहरें है जो शहरी क्षेत्र से गुजरती है। इन नहरों में जब भी प्रवाह होता है तो चंबल से नहर में आए मगरमच्छ नहर से बाहर निकलने की कोशिश करते है।
कोटा में नहरों के किनारों, किशोर सागर तालाब के बीच बनी दीवार सहित कुछ ऐसे प्वाॅइंट है जहां सर्द मौसम में धूप सेंकते हुए मगरमच्छ मिल जाएंगे। लोगों को मगरमच्छों को इतना करीब से देखने की होड़ सी मच जाती है।