लग्जरी लाइफ का शौकीन यह कातिल सात साल के मासूम रुद्राक्ष की जघन्य हत्या के बाद चेहरा बदलना चाहता था। उसने हुलिया बदलकर विदेश में बसने की तैयारी भी कर ली थी। इसके लिए कातिल कारोबारी अनूप पाडिया ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सबसे पहले चंबल नदी में कूदकर खुदकुशी करने का सुसाइड नोट लिखा और इसे कमरे में छोड़कर अचानक लापता हो गया।
विज्ञापन
छह साल से फरार अपने भाई के पास छिपकर रहा
2 of 7
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : File photo
राजस्थान में कोटा शहर के तलवंडी क्षेत्र से 9 अक्टूबर 2014 को रुद्राक्ष अपहरण-हत्याकांड की वारदात के 19 दिन बाद कोटा पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से आरोपी अंकुर पाडिया को लखनउ से गिरफ्तार कर लिया था। वह लाखों रुपए की धोखाधड़ी व गबन के केस में छह साल से फरार अपने भाई अनूप पाडिया के पास छिपकर रह रहा था। आरोपी अनूप ने भी रुद्राक्ष के अपहरण व हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। हत्यारे अंकुर का भाई अनूप लखनऊ में संतोष सिंह फर्जी नाम से मोबाइल शॉप मैनेजर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
संदेह के घेरे में आने की भनक, अंकुर अचानक गायब हो गया
3 of 7
crime
- फोटो : Demo pic
दोनों आरोपी भाई अंकुर व अनूप पाडिया तथा उनके नौकर महावीर व मोबाइल फोन की सिम उपलब्ध करवाने वाले करमजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन एडीजी क्राइम अजीत सिंह शेखावत और एसपी कोटा अमनदीप सिंह कपूर ने वारदात के तरीके का खुलासा किया था। जिसमें बताया था कि पुलिस के संदेह के घेरे में आने की भनक अंकुर को लग गई थी। इसके बाद अंकुर भी अचानक गायब हो गया। कोटा पुलिस तलाश करते हुए अंकुर के कमरे तक पहुंची जहां अंकुर का लिखा एक सुसाइड नोट मिला।
यह पत्र मिलने तक मेरी लाश चंबल नदी में डूब चुकी होगी
4 of 7
demo pic
- फोटो : demo pic
जिसमें कुछ यूं लिखा था कि कुछ लोगों ने जबरन दबाव डालकर गुमराह किया और उससे रुद्राक्ष का अपहरण करवाया, लेकिन मैंने रुद्राक्ष की हत्या नहीं की। यह पत्र मिलने तक मेरी लाश चंबल नदी में डूब चुकी होगी। इसके पीछे अंकुर का मकसद पुलिस को गुमराह करना था। ताकि फर्जी नाम व पते से कहीं और रहकर फरारी काट सके। पुलिस ने खुलासा किया कि फरारी के दौरान अंकुर पाडिया ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए चेहरे का हुलिया बदलने की साजिश रची।
विज्ञापन
चेहरे का हुलिया बदलने के लिए इंटरनेट सर्चिंग की मदद
5 of 7
face change
- फोटो : demo pic
चेहरे में बदलाव के लिए अंकुर ने इंटरनेट के जरिए सर्च किया। कुछ प्लास्टिक सर्जन से कंसल्ट कर जानकारी जुटाई। फरारी के दौरान ही अंकुर ने पगड़ी व ढाढ़ी मूंछ खरीद ली थी। जिसे उसके कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि वह सिख व्यक्ति का हुलिया भी बदलने की तैयारी में था। इसी तरह, कुछ दिनों बाद मामला शांत होने पर वह विदेश भागकर वहीं बसने की तैयारी में था। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
लग्जरी शौक पूरा करने के इरादे से अपहरण और हत्या
6 of 7
रुद्राक्ष
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आर्थिक कर्ज से उबरने और लग्जरी शौक पूरा करने के इरादे से कोटा निवासी कारोबारी अंकुर पाडिया ने 9 अक्टूबर को कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके के तलवंडी स्थित एक पार्क में खेल रहे 7 साल के रुद्राक्ष हांडा का अपहरण कर लिया था। इसके बाद बैंक में कार्यरत उसके पिता को धमकी भरा फोन कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी। हालांकि इससे पहले अंकुर ने रुद्राक्ष की बूंदी रोड पर जाखमुंड नहर में फेंककर हत्या कर दी थी।
कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई सजा, मुख्य आरोपी को फांसी
7 of 7
court
- फोटो : demo
वारदात के बाद पुनीत हांडा ने बेटे रुद्राक्ष का अपहरण और हत्या का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में पिछले करीब सवा तीन साल में लगभग 110 लोगों की कोर्ट में गवाही हुई। वहीं पुलिस ने 1400 पेजों के दस्तावेज भेज किए। जिसके बाद इस मामले में आज कोटा में एसटी एससी सेल की विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी अंकुर को फांसी की सजा सुनाई। वहीं, उसके भाई और सहअभियुक्त अनूप को उम्रकैद, नौकर महावीर सिंह को चार साल और सिम उपलब्ध करवाने वाले आरोपी करणजीत को दो साल की सजा सुनाई। आरोपी नौकर महावीर सिंह पर हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने का आरोप है।