रामगंज थाना इलाके में शुक्रवार देर रात को जमकर बवाल हुआ। रामगंज थाने के सामने प्रदर्शनकारियों ने जहां पहले नारेबाजी की और फिर पत्थर फेंके। उपद्रव और बढ़ा तो गाड़ियों को आग लगा दी। जयपुर की चारदीवारी में हुई इस घटना पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया व उसे फायर भी करना पड़ा। बवाल में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं भीड़ ने पुलिस को अपना शिकार बना दिया, कई पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इसके बाद चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया, इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई और पुलिस ने मामला शांत करवाने की कोशिश की।
विज्ञापन
जमा हो गए सैंकड़ों प्रदर्शनकारी
2 of 7
गाड़ियां कर दी आग के हवाले
- फोटो : अमर उजाला
देर रात एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ा कि समुदाय विशेष के लोग सैंकड़ों की संख्या में जमा हो गए और रामगंज थाने पर जमकर पथराव किया। उपद्रव में एक की मौत हो गई है। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई गाड़ियां आग के हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
इसलिए हुआ था बवाल
3 of 7
ट्रांसफार्मर में लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद तोड़फोड़ भी की। बवाल के दौरान कवरेज करने गए कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की भी गई। देखते ही देखते पथराव होने लगा, पुलिसकर्मियों पर पत्थर लगे, जिससे कई घायल भी हो गए।
अचानक जमा हो गई भीड़
4 of 7
जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कल रात चल रहे वाहन चैंकिग अभियान के दौरान एक पुलिस कर्मी का डंडा एक युवक के जा लगा। उस समय युवक वहां से चला गया, कुछ देर बाद युवक के समर्थन में सैंकड़ों की संख्या में भीड़ जमा होना शुरू हुई। थाने पर जमा होकर नारेबाजी हुई और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भीड़ में से कई लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
विज्ञापन
बुलाना पड़ा भारी पुलिस बल
5 of 7
भारी पुलिस बल किया तैनात
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया। आगजनी और मारपीट के बाद शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया। इलाके में गश्त शुरू करवा दी गई। उधर लोगों से समझाईश की कोशिशें भी जारी रही।
विज्ञापन
समझाइश के लिए बुलाई शांति समिति
6 of 7
तोड़े कारों के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने शांति समिति की बैठक भी बुलाई। शांति समिति की बैठक में पुलिस कश्मिनर संजय अग्रवाल भी पहुंचे। समिति की बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जानकारी के मुताबिक अब शांति समिति के सदस्य इलाके के मोहल्लों में जाकर लोगों से बात कर समझाइश करेंगे।
पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। फिर भले ही पुलिसकर्मी की गलती ही क्यों न हो।