स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आज बच्चों ने ये बता दिया कि राष्ट्र धर्म सभी धर्मों से ऊपर है। दरगाह के बाहर इन बच्चों ने तिरंगा झंडा हाथ में लिए अमन और चैन का पैगाम दिया।
अजमेर में विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर तिरंगा मार्च निकाला गया। मार्च में मदरसों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सभी के हाथों में तिरंगा झण्डा था और जुबां पर हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे।
विज्ञापन
मदरसे की छात्राओं ने गाए देशभक्ति के तराने
2 of 6
तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
तिरंगा मार्च के प्रभारी हाजी महमूद खान ने बताया कि दरगाह में आमतौर पर कौमी एकता का माहौल रहता है लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए बच्चों का उत्साह तारीफ के काबिल रहा। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे राकेश गोरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरविंद कुमार सेंगवा, दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन के अध्यक्ष अब्दुल जर्रार चिश्ती सहित अन्य लोग मौजूद थे। मदरसे की छात्राओं ने मार्च के दौरान देशभक्ति तराने भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
जायरीनों को भी वितरित किया तिरंगा
3 of 6
तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
अजमेर में हुए कार्यक्रम में सभी ने आजादी के इस त्यौंहार पर दरगाह आने वाले जायरीन व दुकानदारों को तिरंगे झंडे वितरित किए। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वाह करने के लिए मदरसों के बच्चों को प्रेरित किया।
पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी
4 of 6
सीकर में हाथ में तिरंगा लिए बच्चे
- फोटो : amar ujala
सीकर में भी मुस्लिम युवाओं ने देश प्रेम की मिसाल पेश की। शहर के जाटीया बाजार मे हुए कार्यक्रम में मुस्लिम युवाओं ने आमजन को तिरंगे का वितरण किया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। राजस्थान मुस्लिम परिषद ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
देश का मुसलमान पाकिस्तान की हरकतों से बदनाम
5 of 6
तिरंगा मार्च
- फोटो : amar ujala
परिषद के संस्थापक यूनुस चौपदार ने बताया कि पाकिस्तान की दहशतगर्दी के कारण देश मे अशांति का माहौल बना रहता है। पाकिस्तान की नापाक घटनाओं से देश का मुस्लमान बदनाम हो रहा है और मुस्लिम समुदाय चाहता है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मुल्तानी ने कहा कि देश का हर एक मुस्लमान देश के प्रति पूर्णतया समर्पित है और वक्त आने पर हम देश के लिए जान देने को भी तैयार हैं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी मे चौराहों पर राहगीरों को भी झंडे वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।