फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैम्पस का रणः लाठी, पत्थरबाजी और लात-घूंसे, तस्वीरों में देखें चुनावी सीजन की कहानी

Tue, 22 Aug 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
पत्थर फेंकते हुए छात्र - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं। हर साल चुनाव आते ही कैम्पस के नजारे बदल जाते हैं। चाहे अनचाहे हर साल कैम्पस की हवा में पढ़ाई की जगह राजनीति हावी हो जाती है। यहां तक की लाठी, पत्थर और डंडे भी फेंके और लहराए जाते हैं। कई बारगी तो खून भी बह निकलता है। इस बार प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है कि इस तरह की कोई घटना फिर से न हो पाए। तस्वीरें जो बयां करती हैं पूरी कहानी...
विज्ञापन

छात्रा ने प्रोफेसर को जड़ा था थप्पड़

2 of 6
राजस्थान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर को तमाचा मारने के लिए छात्रा ने उठाया हाथ - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों छात्र संगठन एनएसयूआई ने विभिन्न मांगों के समर्थन में राजस्थान यूनिवर्सिटी कैम्पस में जमकर हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने पहले पूरे कैम्पस में घूम-घूमकर रैली निकाली और फिर कुलपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए। इस मौके पर यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुछ अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान छात्रा नेता पूजा वर्मा ने प्रॉक्टर बोर्ड के सदस्य आरएन शर्मा को चांटा जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी भी अाए चपेट में

3 of 6
एसएचओ हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ ही बीकॉम के पेपर निरस्त होने की खबर आई थी। पेपर दोबारा करवाए जाने की खबर के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। छात्रों ने पत्थर फेंके तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठी चलाई। इस दौरान थानाधिकारी सुरेंद्र चौधरी घायल भी हो गए। उनके सिर पर चोट लगी।

शहर के सौंदर्य पर भी निकल जाती है भड़ास

4 of 6
छात्रों के प्रदर्शन के बाद जेएलएन मार्ग के हाल - फोटो : फाइल फोटो
छात्रों के प्रदर्शनों का खामियाजा सबसे ज्यादा जेएलएन मार्ग को उठाना पड़ता है। जहां राहगिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं सरकारी सम्पत्ति को भी काफी नुकसान होता है। हाल ही में जुलाई में हुए प्रदर्शन में जेएलएन मार्ग पर रखे अस्सी से ज्यादा गमलों को तहस नहस कर दिया गया था।
विज्ञापन

वीसी की गाड़ी भी नहीं बख्शी

5 of 6
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : फाइल फोटो
दो महीने पहले ही एबीवीपी की ओर से किए गए एक प्रदर्शन के दौरान छात्र कुलपति सचिवालय के बाहर जमा हुए। इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्र कुलपति की गाड़ी पर चढ़ गए और नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक कुलपति की गाड़ी को खासा नुकसान भी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठीचार्ज हो जाता है आम

6 of 6
छात्रा भी हुई थी चोटिल - फोटो : फाइल फोटो
पिछले चुनावों के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। बीच बचाव में एक छात्रा भी घायल हुई थी। पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया और हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें