एक के बाद एक कई अनोखी प्रस्तुतियों ने जहां तालियां बटोंरी, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों की आंखें भी नम कर दीं। आईआईएस यूनिवर्सिटी के 22 वें वार्षिकोत्सव विरासत में इस तरह के नजारे देखने को मिले। यूनिवर्सिटी में क्लासिकल से लेकर कंटेम्प्रेरी डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। इन प्रस्तुतियों में आज की महिला के सफर को पेश किया गया।
विज्ञापन
नवरस को किया बयां
2 of 5
आईआईएस यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
वार्षिकोत्सव की सांस्कृतिक शाम की शुरुआत सेमी क्लासिकल बैले डांस नवरस से हुई। इस प्रस्तुति में छात्राओं ने अपने चेहरे के हाव भाव और विभिन्न शारीरिक मुद्राओं से जीवन के नौ रसों को बयां किया।
विज्ञापन
देवी देवताओं का किया आह्वान
3 of 5
आईआईएस यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में परम्पराओं का निर्वाह करते हुए देवी देवताओं का आह्वान किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से भगवत आराधना की। उनकी प्रस्तुतियों के बाद ही प्रस्तुतियों का सिलसिला आगे बढ़ा।
महिला शक्ति को किया उजागर
4 of 5
आईआईएस यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
आई फैशन फिएस्टा ने अपने कलेक्शन को पेश किया। इसमें डिजाईनर एश्वर्या राठौड़, जगवीर कौर और ज्योति यादव ने अपने कलेक्शन एंजल्स आर्मी के जरिए नारी शक्ति और स्पिरिट को सलाम किया है। मिलिट्री वियर से प्रेरित इस कलेक्शन में महिलाओं की शक्ति को उजागर किया है।
प्रतियोगिताओं में सफलताता पाने वालों को पुरस्कार भी
5 of 5
आईआईएस यूनिवर्सिटी में रंगारंग प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर विशेष पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही अलग-अलग प्रतियोगिताओं में सफलताएं हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राों में अपेक्षा टिक्कू को प्राइड आफ दी युनिवर्सिटी खिताब से नवाजा गया।