आप जिसे घर की लक्ष्मी मान रहे हैं, वही अगर आपको कंगाल कर जाए तो आप क्या करेंगे। इसलिए शादी करने से पहले वधु पक्ष की सही तरीके से पड़ताल कर लें। लुटेरी दुल्हनों की संख्या और लूटी गई रकम के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
103 लुटेरी दुल्हन आई सामने
2 of 5
फाइल फोटो।
दरअसल राजस्थान के गृह विभाग ने जानकारी दी है किन शहरों में बीते चार वर्ष से अधिक के अंतराल में लुटेरी दल्हनों का प्रकोप रहा है। राजस्थान के गृह विभाग के अनुसार वर्ष 2014 से 2017 के दौरान लुटेरी दुल्हनों के सबंध में 103 केस राजस्थान में दर्ज कराए गए है। वहीं गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है इन केसों की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि होती जा रही है। जिसका प्रमुख कारण अन्य राज्यों से बिना जान-पहचान के युवतियों को ब्याहकर लाया जाना है। इन मामलों में सक्रिय दलाल भी लूट का प्रमुख कारण बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
यहां सबसे अधिक दूल्हे बने शिकार
3 of 5
फाइल फोटो।
इस खुलासे में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राजस्थान के पांच जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा दूल्हे लूटे गए हैं। इन शहरों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चुनावी क्षेत्र भी सम्मलित है। जिन जिलों में लुटेरी दुल्हनों का प्रकोप देखने को मिला है उनमें झालावाड़, बारां, जालौर, बूंदी, भीलवाड़ा और पाली शामिल हैं।
लूट ले गई करोड़ों
4 of 5
फाइल फोटो।
बीते करीब चार वर्षों में लूटेरी दुल्हनों ने राजस्थान से करीब दो करोड़ की लूट की है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस लूट की राशि से करीब दस फीसदी ही पुलिस ने अब तक रिकवर की है। जबकि कुल 103 मामलों में से केवल 57 केसों में ही चार्जशीट दाखिल की गई है। वही पुलिस विभाग का कहना है जितने भी मामले सामने आए है उनमें अधिकतर मामलों में शादी के महज तीन से पांच दिनों में ही वारदात को अंजाम दिया गया है।
पुलिस की जांच में यह सामने आया है लुटेरी दुल्हनों के रिश्ते अधिकतर दलालों के जरिए होते है। पहले ये दलाल उन परिवारों की रैकी करते है जिनकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी होती है लेकिन उनके युवकों की शादी नहीं हो रही है। इसके बाद दलाल रिश्तेदारों के जरिए ऐसे परिवारों से मिलते है कमीश्न के बदले शादी कराते है। ज्यादातर मामलों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार की युवतियां के ही सम्मलित होने की बात सामने आई है।