मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर बहते पानी की ताकत का अंदाजा एक कार चालक सीए स्टूडेंट नहीं लगा पाया और पानी के बहाव में वो कार सहित चौड़े नाले में बह गया जिसकी तलाश करते करते रेस्क्यू टीम को 24 से भी ज्यादा घंटे हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में कार सहित बहा आयुष
2 of 7
कार की छत पर बैठकर बचने का प्रयास करता युवक
- फोटो : amar ujala
मामला जयपुर शहर के सुदर्शनपुरा औद्योगिक क्षेत्र का है जहां बहने वाले करतारपुरा नाले में शुक्रवार सवेरे हुई तेज बारिश में कार समेत एक युवक बह गया। नाले के उपर से गुजरने वाले रास्ते में पानी का बहाव तेज था जिसका अंदाजा युवक को हो नहीं पाया। युवक का आयुष गर्ग (22) बताया गया जो किसान मार्ग का रहने वाला था।
विज्ञापन
छोटी सी भूल बनी जानलेवा
3 of 7
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता आयुष
- फोटो : amar ujala
सुबह तेज बारिश के बाद नाले पर पानी का बहाव तेज हो गया था। ऐसे में कार सवार 22 वर्षीय युवक आयुष गर्ग तेज बहाव के बीच ही अपनी कार को उतारकर सड़क पार करने की कोशिश की। इस बीच में कार पानी में बह गई। युवक ने निकलने की कोशिश भी की, लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच वह नहीं टिक पाया।
बहुत की बचने की कोशिश, लेकिन...
4 of 7
पानी की ताकत के आगे हारा आयुष
- फोटो : amar ujala
आयूष ने बचने के लिए काफी हाथ-पैर मारे और प्रत्यक्षदर्शी भी उसे बहते पानी के बीच फंसा देख हाथ में डंडा लिए बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूद था। देखते ही देखते आयूष का साथ उसकी कार से छूट गया और वह बह गया।
विज्ञापन
कार मिली पर युवक की तलाश अब भी जारी
5 of 7
युवक को बचाने हाथ में डंडा लेकर आए कुछ प्रत्यक्षदर्शी
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद बहे आयुश की कार नाले में कुछ आगे जाकर अटक गई लेकिन युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। इस घटना को 24 घंटे से भी ज्यादा हो गए हैं। इधर, एनडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने रेलिंग बनाने को था कहा,अधिकारी कर्मचारी भूले
6 of 7
सड़क पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार जिस जगह ये घटना हुई है वहां दोनों ओर ही कोई रेलिंग या दीवारनुमा नाम की चीज नहीं थी। जानकारी मिली है कि करतारपुरा नाले पर बारिश को देखते हुए नगर निगम और जेडीए के अधिकारियों को जिला कलेक्टर ने पुल के दोनों ओर लोहे की रेलिंग बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन निगम के भ्रष्ट अधिकारियों ने हादसे के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
इस घटना के बाद शहर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने आज मानव श्रंखला बनाकर टोंक रोड पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी केवल कागजों में ही दिखाई देती है और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी केवल नालों की सफाई और यहां सुरक्षा व्यवस्था के आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।