उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा ने एक सूची जारी की है, जिसमें फायरब्रांड नेता यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित 40 नाम शामिल किए गए हैं। दरअसल भाजपा ने राजस्थान में होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सरीके नाम शामिल हैं, मगर यूपी के सीएम और भाजपा के लोकप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं होना हैरानी भरा है, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन
राजे समेत उनके पुत्र और बहु को किया गया शामिल
2 of 5
rajasthan bypolls
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के अलावा प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है, जिनमें सीएम वसुंधरा राजे समेत, भाजपा के राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी जैसे नेता शामिल हैं, तो वहीं सीएम राजे के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी पत्नी निहारिका को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल के 7 सदस्य शामिल
3 of 5
फाइल फोटो
भाजपा द्वारा जारी की गई सूची में केंद्रीय मंत्रिमंडल के 7 सदस्य शामिल हैं जिनमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी, पियुष गोयल, सी.आर चौधरी, पीपी चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं। ऐसे ही राजस्थान सरकार के 13 मंत्रियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
योगी की लोकप्रियता का भी नहीं रखा गया ध्यान
4 of 5
फाइल फोटो
गौरतलब है कि सूची को भाजपा नेताओं की लोकप्रियता के हिसाब से तैयार किया गया है, मगर इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का न होना हैरानी भरा लगता है। क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और उनके द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों से योगी ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
जानकारों की मानें तो देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी राजस्थान में आगामी उपचुनाव से पहले दो बार प्रदेश के दौरे पर आएंगे। जानकारी के अनुसार पीएम 16 जनवरी को बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी के शिलान्यास के लिए आएंगे। इसके बाद वो प्रदेश के ही झुंझुनूं में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को पूरे भारत में लागू करने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि पीएम मोदा का उप चुनाव को लेकर कोई दौरा फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।