फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 का दूल्हा और 30 की दुल्हन ही नहीं और भी हैं अजीब शादियों के अनोखे किस्से

Tue, 20 Feb 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
marriage
तेरी रब ने बना दी जोड़ी...ये तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन ये जोड़ियां शादी के बंधन में ऐसे बंधी कि इनकी कहानियां हर किसी की जुबां पर हैं। यहां हम ऐसी ही शादियों की अनोखी कहानियां आपको बता रहे हैं। 

 
विज्ञापन

83 साल का 'जवान' दूल्हा पहुंचा 54 साल छोटी दुल्हन ब्याहने

2 of 6
Sukhram wedding
करौली के सैंमरदा निवासी सुखराम की उम्र 83 साल है। शनिवार को सुखपाल पर सेहरा सजा। घर से बारात निकली। नाचते-गाते बरातियों में बेटी-दामाद तक शामिल थे। फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर सुखराम की शादी उससे करीब 54 साल छोटी दुल्हन से हुई। दुल्हन का नाम रमेशी बैरवा है, जिसकी उम्र 29-30 साल के आस पास है। वह नजदीक के राहिर गांव की रहने वाली है। सुखराम की पहली पत्नी बत्तो देवी और उनकी दो बेटियों सहित सभी रिश्तेदारों की रजामंदी से यह बेमेल विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ।

 
विज्ञापन

बैलगाड़ी पर निकाली डॉक्टर की बारात

3 of 6
बैलगाड़ी पर निकली बारात - फोटो : अमर उजाला
राजसमंद के लवाणा गांव में रहने वाले हंसराज कुमावत ने भी अपनी शादी को मिसाल बना दिया। हंसराज ने बारात के लिए एक दर्जन बैलगाड़ियां बुक करवाई। दूल्हा और बराती इन बैलगाड़ियों पर दुल्हन के घर कांकरोली पहुंचे। बैलगाड़ी पर बरात निकालने की बरसों पुरानी परम्परा को फिर जीवत करने का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के साथ ईधन बचाने का संदेश देना था।  

दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा दूल्हा

4 of 6
हेलीकॉप्टर में जाती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
करौली में नादौती तहसील के भीलापाड़ा गांव दूल्हा हेलीकॉप्टर से दूल्हन के लेने पहुंचा। गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर फैलते ही सैंकड़ों की संख्या में तमाशबीन इकट्ठे हो गए। जानकारी के मुताबिक सवाई माधोपुर के पिलौदा थाने के अंतर्गत नयागांव निवासी श्यामसुंदर मीना बिजली कंपनी में जेईएन है। विदाई के समय हेलीकॉप्टर में दूल्हा, दुल्हन बिमला और उसकी बहन ज्योति सवार थे। 
विज्ञापन

लड़की घोड़ी पर बैठकर आई दूल्हे के घर

5 of 6
awd - फोटो : Getty Images
जोधपुर के महामंदिर में राजीव नगर निवासी प्रकाशचंद्र व्यास की बेटी स्नेहा की रविवार को शादी हुई। यह शादी अनोखी थी,  क्योंकि इसके कार्यक्रमों की फेहरिस्त में एक अनूठा आयोजन रखा गया। शादी से पहले बिंदौरी निकाली गई, जिसमें  दुल्हन स्नेहा घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे अक्षय के घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने भी पेश की मिसाल

6 of 6
सांसद की बेटी की बिंदौरी - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान की एकमात्र और झुंझुनू से सांसद संतोष अहलावत की बेटी गार्गी की शादी से पहले बिदौंरी निकाली गई। इस दौरान गार्गी को घोड़ी पर बैठा कर सूरजगढ़ कस्बे में घुमाया गया। अहलावत के मुताबिक उन्होंने यह कदम बेटे-बेटी में भेद को मिटाने का संदेश देने के लिए उठाया है। दरअसल, बिंदौरी बेटे की निकालने की परंपरा है। सांसद संतोष अहलावत की बेटी गार्गी को दूल्हे की तरह सजाया गया और फिर घोड़ी पर बैठा कर बिंदौरी निकाली गई। बिंदौरी जिला परिषद सदस्य राजेश अहलावत के चिड़ावा रोड आवास से रवाना हुई और सांसद अहलावत के घर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने डीजे पर जमकर डांस किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें