फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी कहा गधा, कभी बोले सबसे धनवान, देखें आसाराम के ये बचकाने बयान

Thu, 14 Sep 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 6
asaram bapu
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम ने आज खुद को संतों की नहीं बल्कि गधों की श्रेणी में गिना डाला। ऐसा तब कहा जब मीडिया ने अखाड़ा परिषद के द्वारा उन्हें फर्जी संत की श्रेणी में डालने के बारे में पूछा। मीडिया से उन्होंने कहा कि वे गधों की श्रेणी में आते हैं। दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है कि आसाराम ने इस तरह का बचकाना या विवादास्पद बयान दिया है। इससे पहले भी आसाराम इसी तरह के अजीबो गरीब बयान देते रहे हैं। कभी अपने भक्तों को लेकर तो कभी सिस्टम को लेकर।
Trending Videos
विज्ञापन

कानून अंधा है और एक लड़की ...

2 of 6
आसाराम - फोटो : demo pic
करीबन डेढ़ साल पहले आसाराम ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा था कि कानून अंधा है और एक लड़की के कारण लाखों लोग परेशान हो रहे हैं। आसाराम का संकेत उनके खिलाफ आरोप लगाने वाली लड़की की ओर था।

तब अदालत के बाहर बड़ी संख्या में आसाराम के समर्थक पहुंचे। उनके बीच आसाराम ने कहा कि एक लड़की के कारण उनके लाखों समर्थक परेशान हो रहे हैं। जेल के अंदर उनकी बीमारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

मेरे पास बहुत संपत्ति है

3 of 6
asaram bapu
जोधपुर में ही एक बार मामले की सुनवाई के दौरान जा रहे आसाराम से पत्रकारों ने सम्पत्ति को सवाल पूछा तो वे भड़क गए। भड़कने के बाद आसाराम ने कहा, ‘हां, मेरे पास बहुत संपत्ति है, देश में सबसे अधिक।’ अपनी बात बोलकर आसाराम ने अपने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया।

मानो मैं कोई आतंकवादी हूं

4 of 6
आसाराम (फाइल फोटो)
आसाराम ने एक बार पुलिस के रवैये पर ही सवाल खड़े कर डाले। सुनवाई के लिए जब आसाराम को लाया गया तो उन्होंने इस बात को लेकर अजीब बयान दे दिया। बोले कि पुलिस तो मेरे साथ ऐसा बरताव कर रही है मानो मैं कोई आतंकवादी हूं।
विज्ञापन

...तान के चादर तू सोता जा

5 of 6
आसाराम (फाइल फोटो)
इसी तरह एक बार पेशी पर जा रहे आसाराम अपने भक्तों को देख भावनाओं में बह गए। बोले कि खून पसीना बहता जा...तान के चादर तू सोता जा...ये संसार की किश्ती तो हिलती जाएगी...कोई हंसता जाएगा कोई रोता जाएगा...। यही नहीं आसाराम ने ये भी कहा कि बड़ी से बड़ी आपदा के लिए तैयार रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे हैं वो मर्द जो हर हाल में खुश हैं

6 of 6
asaram - फोटो : अमर उजाला
एक बार पेशी पर जाने के दौरान आसाराम से मीडिया ने हालचाल के बारे में पूछा तो आसाराम ने अलग अंदाज में जवाब दिया।
वो बोले-
पूरे हैं वो मर्द जो हर हाल में खुश हैं
मिले अगर जो माल तो उस माल में खुश हैं
और अगर जो हुए बेहाल तो बेहाल में खुश हैं

इसके बाद बोले, परिस्थितियां परिवर्तित है जेल में भी खुश हूं....बाइज्जत बरी तो होना ही है। यहीं नहीं रुके आसाराम। आगे बोले, 'मुस्कुराकर जिसको गम का ज़हर पीना आ गया, यह हकीकत है की उनको जीना आ गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें