फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव पर देवदूत बनकर पहुंच रही सेना,लोगों की ऐसे बचाई जान,देखें तस्वीरें

Sun, 30 Jul 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोट के सहारे राहत और बचाव कार्य शुरु करते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
देश में जहां-जहां भी कहीं आपदा आती है वहां सबसे पहले देश की सेना पहुंचकर मोर्चा संभाल लेती है। इस वक्त सेना की जरुरत राजस्थान के जालोर जिले को सबसे ज्यादा है जहां चारों तरफ बस पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। राजस्थान का जालोर जिला इस समय बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। एसडीआरएफ और सेना लगातार यहां राहत और बचाव कार्य करने में जुटी हुई है। जालोरवासियों के लिए सेना इस समय किसी दूत से कम नहीं है।इस बार ये देवदूत नाव के सहारे लोगों को बचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांचौर में 300 लोग फंसे

2 of 5
पेड़ के नीचे पानी से घिरे ग्रामीणों को मदद पहुंचाते जवान - फोटो : amar ujala
जालोर के सांचौर कस्बे के पावटा गांव में करीब 300 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। यहां सेना लगातार रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर लोगों की जान बचाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

अब तक करीब 87 लोगों को बचाया

3 of 5
मौके की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
सेना के सूत्रों के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार सेना के जवानों ने सांचौर के विभिन्न गांवों में फंसे लोगों में से करीब 87 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया है। 

सेना ने तीन मरीजों को बाढ़ से बचाते हुए अस्पताल तक भी पहुंचाया

4 of 5
एक बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाती सेना - फोटो : amar ujala
सेना के जवानों ने अब तक 87 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है वहीं बचाए लोगों में से तीन लोग ऐसे भी थे जिन्हें आपातकालीन सेवाओं की काफी ज्यादा जरुरत थी। बताया गया है एक शख्स को यहां के स्थानीय सुरवा गांव में हार्ट अटैक आया था जिसे सेना ने रेस्क्यू करते हुए अस्पताल पहुंचाया वहीं सांचौर के दुथवा गांव में बीमार चल रही एक बुजुर्ग महिला को पानी से बचाते हुए अस्पताल तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में राहत एवं बचाव कार्य जारी

5 of 5
पानी में डूबा जलोर रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
जालोर में बाढ़ के कारण बेकाबू हो रहे हालातों के मद्देनजर सेना द्वारा 4 गांवों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यहां साखड़,सुर्वा,दुथवा और पादरड़ी गांव में सेना बोट द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही है और लोगों को धीरे धीरे सुरक्षित स्थन पर पहुंचाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें