स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना की ओर से एक खास प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें हमारी सेना के अत्याधुनिक हथियार और उपकरण आम लोगों को दिखाने के लिए प्रदर्शित किए गए। दो दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के पहले दिन रविवार को ही लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनी को देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर आयु वर्ग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपनी आर्मी को जानें...
2 of 5
बंदूक संभालती बच्ची
दरअसल भारतीय सेना की ओर से 'अपनी आर्मी को जानें' नाम से जयपुर में दो जगह ये प्रदर्शनी लगाई गई है। जयपुर के अल्बर्ट हॉल व एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड पर यह प्रदर्शनी लगाई गई है।अन्य जिलों में भी हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है।
विज्ञापन
दो दिन तक चलेगी प्रदर्शनी
3 of 5
टैंकर पर बच्चे
प्रदर्शनी दो दिन चलेगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों के बीच सेना की जानकारी देना था। खास तौर पर युवाओं को सेना के बारे में शिक्षित करना, जानकारी देना व सेना के कामकाज की शैली से रूबरू करवाना था।
सेना के साहस से हुए रुबरु
4 of 5
टैंकर पर बच्चे चढ़ गए
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रदर्शनी में अत्याधुनिक हथियारों व युद्ध में उपयोग में आने वाले उपकरणों को आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया गया। इसके जरिए लोगों के सेना की वीरता व साहस से रूबरू करवाया गया।
प्रदर्शनी में युद्ध में काम आन वाले बड़े बड़े टैंकरों को देखकर बच्चे रोमांचित होगए। बच्चों ने टैंकर पर चढ़कर, रायफल हाथ में लेकर फोटो भी खिंचवाए। इसके अलावा प्रदर्शनी में सेना से जुड़े डॉग स्क्वायड़ की जानकारी भी दी गई।