मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के वंशजों के सबंध में विभिन्न प्रकार की कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन जयपुर का एक परिवार ऐसा है, जो अपने आप को भगवान श्रीराम का वंशज होने का दावा करता है। सबसे खास बात यह है कि यह कोई आम परिवार नहीं है, बल्कि जयपुर का राजघराना है। जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के प्रमुख राजपरिवारों में सम्मलित जयपुर राजपरिवार की।
विज्ञापन
पद्मिनी देवी का दावा, हम हैं श्रीराम के बेटे कुश के वंशज
2 of 5
दीया कुमारी और पद्मिनी देवी
दुनियाभर में पहचान रखने वाले इस परिवार की अहम सदस्य ने दावा किया था कि वे भगवान श्रीराम के बेटे कुश के वंशज हैं। दावा करने वाली ये सदस्य और कोई नहीं जयपुर राजघराने की राजमाता पद्मिनी देवी है। यह दावा पद्मिनी देवी ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में किया। उनका दावा है कि जयपुर के पूर्व महाराज भवानी सिंह कुश के 309वें वंशज थे।
विज्ञापन
विवादों से है इस राजपरिवार का पुराना नाता
3 of 5
दीया कुमारी
गौरतलब है कि यह रॉयल फैमिली हमेशा से ही चर्चाओं में रहती है। चाहे फिर वह इस रॉयल फैमिली के महाराज पद्मनाभ सिंह के कारण हो या फिर इस फैमिली के प्रोपर्टी विवाद। गौरतलब है महाराज पद्मनाभ सिंह भारत की पोलो टीम के प्लेयर हैं। उनकी स्टाइलिश फोटो अक्सर सोशल साइटस पर छाई रहती है। जबकि उनकी माता और दीया कुमारी सवाई माधोपुर से भाजपा की विधायक है।
शानो-शौकत के लिए जाना जाता है ये राजपरिवार
4 of 5
फाइल फोटो।
वहीं दीया कुमारी के छोटे बेटे लक्ष्यराज सिंह का भी राजतिलक हो चुका है। वहीं दीया कुमारी की एक बेटी गौरवी भी हैं। यह रॉयल फैमली हजारों करोड़ की संपति की मालिक है। हालांकि राजे-रजवाड़ों के दिन लद गए हैं, लेकिन इस परिवार के राजसी ठाठबाट में अभी भी कोई कमी नहीं है।
हाल ही में रॉयल फैमिली के एक होटल पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। जो भी अपने आप में चर्चा का विषय था कि आज भी राजपरिवारों की अहमियत गाहे-बगाहे दिख जाती है।