राजस्थान के कई जिलों में 'टाइगर जिंदा है' फिल्म का विरोध किया जा रहा है। कहीं तोड़फोड़ तो कहीं पोस्टर बैनर जलाए जा रहे हैं।
दरअसल ये विरोध फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का नहीं बल्कि फिल्म के अभिनेता सलमान खान का है। सलमान के द्वारा समाज विशेष को लेकर की गई कथित टिप्पणी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
Trending Videos
विज्ञापन
नारेबाजी कर फूंका पुतला
2 of 5
जैसलमेर में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
आज भी राजस्थान के कई जिलों में समाज विशेष के लोगों ने सिनेमा हॉल के बाहर अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जैसलमेर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जुलूस निकला और सलमान-शिल्पा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन
पोस्टर फाड़े, माफी मांगने की मांग
3 of 5
जोधपुर में विरोध
- फोटो : amar ujala
वहीं, जयपुर जिले में सर्व समाज के लोगों ने सलमान और शिल्पा को पुतला फूंका और विरोध जताया। सीकर के नीमकाथाना क्षेत्र में वाल्मीकि समाज ने रैली निकाली। यहां रैली में शामिल लोगों ने कथित टिप्पणी को लेकर समाज से माफी मांगने की मांग की। चूरू जिले में श्याम छवि गृह में प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। यहां सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों से समझाइश की।
कोर्ट तक पहुंचा मामला
4 of 5
court
वाल्मीकि समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ सांगानेर की निचली अदालत में परिवाद पेश किया गया है। कमल वाल्मीकि की ओर से पेश परिवाद में कहा गया कि उसे सोशल मीडिया से पता चला कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस और कपड़ों को खराब बताते हुए इसकी तुलना वाल्मीकि समाज से की थी। अदालत प्रार्थना पत्र पर 10 जनवरी को सुनवाई करेगी।
इससे पहले राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर सहित कई जिलों में सिनेमाघरों पर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के रिलीज होने के साथ ही पोस्टर फाड़ दिए और सलमान तथा शिल्पा के पुतले जलाए गए। जयपुर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने रैली निकाली और टायर जलाए।