फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जीत दिलाने वाले ओम का राजस्थान में यूं हुआ स्वागत

Fri, 24 Mar 2017 03:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
ओम माथुर कार्यकर्ताओं के साथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर के जयपुर आने के दौरान रास्ते में भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली रोड पर ओम माथुर के काफिले का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल खोल कर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में नारे लगाए और माथुर को मालाएं पहनाई गई।


 
Trending Videos
विज्ञापन

जीत के सेहरा या चुनड़ी का साफा

2 of 5
ओम माथुर कार्यकर्ताओं के साथ - फोटो : amar ujala
ओम माथुर के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पलक पावडे बिछा दिए। मंच पर चढ़ने के बाद राजस्थानी परम्पराओं के मुताबिक माथुर के सिर पर राजस्थानी चुनड़ी का साफा बांधा गया।
विज्ञापन

अगुवानी में जुटे खूब कार्यकर्ता

3 of 5
खूब जुटे कार्यकर्ता भी - फोटो : amar ujala
माथुर का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता का हुजुम उमड़ गया। रास्ते पर मंच बनाया गया। सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने ओम माथुर का पूरे जोश के साथ स्वागत किया और उनका भाषण भी सुना।

माथुर ने कहीं अपने मन की बात

4 of 5
ओम माथुर कार्यकर्ताओं के साथ - फोटो : अमर उजाला
स्वागत व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद उनसे बात भी की। उन्होंने यूपी में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। भाजपा के शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भेंट दिया हल

5 of 5
ओम माथुर कार्यकर्ताओं के साथ - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने माथुर को संघर्ष और खेती का प्रतीक हल भेंट किया। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने अगले राजस्थान विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के इस परचम को बनाए रखने का वादा किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें