फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ लाशें और चीख-पुकार करते घायल, मंजर देखकर सहम गए सभी

Sat, 22 Jul 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
शव
सड़क हादसों की भयावहता इतनी अधिक होती है कि जो उसमें बच गया उसे वह जिंदगी भर नहीं भूल सकता। उदयपुर के नजदीक हुआ हादसा भी इसके गवाह बने लोगों को हमेशा सालता रहेगा।


हादसा इतना भीषण था कि नौ लोगों की मौत हो चुकी है और दो दर्जन से अधिक लोग अभी मौत से लड़ाई कर रहें है।
Trending Videos
विज्ञापन

सहम गए लोग

2 of 5
सड़क पर लाशें
हादसास्थल का मंजर सभी के रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां के दौ मीटर के क्षेत्र में खून बिखरा हुआ है और महिलाओं के खून से लथपथ शवों को बमुश्किल बस से निकाला गया।
विज्ञापन

दिन चढ़ा तो बढ़ी शवों की संख्या

3 of 5
बस
शनिवार सुबह जब दो बाइक व स्कूटी  को बचाने के प्रयास में बस पलटी तब इस बात का अंदाजा किसी ने नहीं लगाया था कि मौतों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

 लेकिन जैसे—जैसे लोगों को बस से निकाला गया मौत का आंकड़ा बढ़ता चला गया। 

जाम में फंस गए लोग

4 of 5
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
जानकारी के अनुसार हादसाग्रस्त हुई बस अहमदाबाद से हरिद्वार जा रही थी। इसमें 50 से अधिक लोग सवार थे।


हादसे के बाद सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की तेज रफ्तार भी कारण

5 of 5
चपेट में आया दुपहिया वाहन
बस चालक ने जब दो दुपहिया वाहन को बचाने का प्रयास किया तब बस अचानक पलट गई। चश्मदीदों के अनुसार बस की रफ्तार भी काफी अधिक थी।

वहीं जिस स्कूटी को बस सवार ने बचाने का प्रयास किया वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें