फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में विधायक के घर पर चोरों ने बोला धावा, तस्वीरों में देखें चोरों का तांडव

Sun, 05 Mar 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
theft in mla house - फोटो : amar ujala
रुड़की में भगवानपुर विधायक ममता राकेश की रामनगर स्थित बंद कोठी के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
theft
इसकी जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब उनका एक परिचित कोठी से अपनी गाड़ी लेने पहुंचा। डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
theft
विधायक ममता राकेश की एक कोठी गंगनहर कोतवाली के अंतर्गत रामनगर गली नंबर-10 में भी है। जबकि वह खुद भगवानपुर में रहती हैं। उनकी इस कोठी में ताला लगा रहता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका एक परिचित अपनी गाड़ी खड़ी करने कोठी में पहुंचा।
 

4 of 6
theft
उसके बाद वह कोठी के मेन गेट का ताला लगाकर वहां से चला गया। सुबह करीब आठ बजे वह गाड़ी लेने कोठी में वापस पहुंचा तो उसे कोठी के बाहर के एक कमरे का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वह अंदर गया तो अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
 
विज्ञापन

5 of 6
theft
परिचित ने इसकी जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस और विधायक ममता राकेश को दी। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह मौके पर पहुंचे। इसी बीच सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह भी वहां पहुंच गए। जांच में पता चला कि चोर दीवार फांदकर कोठी में घुसे थे। कुछ समय बाद विधायक ममता राकेश भी आ गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police
विधायक ने बताया कि चोर इनवर्टर, बैटरी और गैस सिलेंडर ले गए हैं। कोठी में जेवरात और कैश नहीं था। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड बुलाकर जांच की। वह चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें