आपने अब तक व्हाट्सएप का इस्तेमाल चैट, वीडियो चैट करने के लिए सुना होगा, लेकिन अगर हम आपसे कहे कि ब्राजील में एक महिला व्हाट्सएप के जरिए अपने शहर को चला रही थी तो आप क्या सोचेंगे। चौंकिए मत। ये बिलकुल सच है। ब्राजील की एक मेयर को 14 साल जेल की सजा दी गई है। मेयर पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा के बजट से लाखों का गबन किया है।
विज्ञापन
2 of 4
अगस्त 2015 में लिडिअने लीएट पर ब्राजील के उत्तर-पश्चिम में बॉम जारदीम शहर में पैसा गबन करने का आरोप लगा था। इसके बाद से वह फरार चल रही थीं, लेकिन 39 दिनों की फरारी के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। लिडिअने लीएट की हिमाकत देखिए कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को आदेश दे रखा था कि सरकारी कामों के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
3 of 4
एक तरफ स्थानीय अधिकारी व्हाट्सएप से शहर चला रहे थे तो दूसरी ओर आरोपी महिला मेयर खुद शहर से 180 मील दूर अपने आलीशान बंगले में अय्याशी कर रही थीं। आखिरकार ढाई साल की कानूनी लड़ाई के बाद शिक्षा निधि से 20 मिलियन डॉलर का गबन करने के आरोप में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई।
यहां ये बताना जरूरी हो जाता है कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण साल 2012 में शहर के मेयर के रूप में उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हंबर्टो डांटास पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद लीएट उनकी जगह पर मेयर बन गई थीं और उन्होंने 44 वर्षीय एक व्यक्ति को अपना चीफ एडवाइजर नियुक्त किया था।