साल 2023 कई मायनों में देश के लिए काफी अहम रहा। विज्ञान का क्षेत्र हो या राजनीति या फिर खेल जगत, हर जगह देश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। चंद्रयान-3 हो या आदित्य एल-1, इसरो ने दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया। क्रिकेट में टीम इंडिया भले ही विश्व कप जीतने से चूक गई हो, लेकिन टीम ने जिस तरह से फाइनल तक का सफर तय किया, वह जज्बा देखने लायक था। राजनीति की बात करें तो संसद का नया भवन और उसमें आयोजित विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल का दोनों सदनों से पास हो जाना, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ऐसे कई मुद्दों से जुड़े सवाल अमर उजाला ने अपने पाठकों से पूछे। उन्होंने खुलकर अपने जवाब दिया और बताया कि आखिर इस साल वह किसे खास मानते हैं और आने वाले साल के लिए उन्हें किस-किस से उम्मीदें हैं? आइए जानते हैं...